महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। महिला से फेसबुक के द्वारा दोस्ती करके उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को बीटा 2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाई और उसके बाद परिजनों को भेजकर उसे पास बुलाने के लिए धमकी दी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और बुधवार को आरोपी को लोटस अस्पताल के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरअसल, आरोपी ने पहले पीड़िता से फेसबुक के द्वारा दोस्ती की उसके जान पहचान बधाई। जिसके बाद उसने 13 अप्रैल को पीड़िता को मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया जहां पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने दुष्कर्म की घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसके परिजनों को भेजकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था और दबाव बना रहा था कि वह उसके पास आ जाए नहीं तो वह इसको इंटरनेट पर वायरल कर देगा।

थाना बीटा-2 प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल साइट फेसबुक के द्वारा आरोपी से उसकी दोस्ती हुई दोस्ती के बाद आरोपी संदीप ने पीड़िता को फोन पर बहला-फुसलाकर कुछ दिन पहले ऐच्छर भुला दिया जहां पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और लखीमपुर खीरी के थाना मालानी क्षेत्र के गांव इंदिरा नगर निवासी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है संदीप वर्तमान में beta2 थाना क्षेत्र के ऐच्छर मैं जयप्रकाश के मकान में किराए पर रहता था।

पढ़ें  स्क्रैप और सरिया माफिया रवि काना गिरोह की 120 करोड रुपए की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी का बरामद किया है जिससे स्काई ब्लू अश्लील वीडियो वायरल करने की आरोपी धमकी दे रहा था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment