पेशाब से फ्लैट में पोछा लगाने वाली घरेलू सहायिका को पुलिस ने भेजा जेल

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में घरेलू सहायिका का पेशाब के पानी से फ्लैट में पोछा लगाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में घरेलू सहायिका ने पहले बाल्टी में पेशाब किया और फिर उसी से पूरे फ्लैट में पोछा लगा दिया। उसकी यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फ्लैट मालिक की शिकायत पर पुलिस ने घरेलू सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, घरेलू साहिका की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें घरेलू सहायिका ने पानी की बाल्टी में पहले पेशाब किया और उसके बाद उसी से पूरे फ्लैट में पोछा लगा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया साइटों पर जमकर वायरल हो रही है और लोग कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

यह वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के अजनारा होम सोसाइटी की है जिसमें फ्लैट नम्बर 2202 में काम करने वाली घरेलू सहायिका पश्चमी बंगाल निवासी सबीना खातून ने फ्लैट में पोछा लगाने वाली बाल्टी में पहले पेशाब किया और फिर उसी से पूरे फ्लैट में पोछा लगा दिया। सबीना खातून वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के इटेडा गांव में किराए के मकान में रहती थी। यह घटना फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घरेलू सहायिका की यह वीडियो सोशल मीडिया साइटों पर जमकर वायरल हो रही है।

बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि यह वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स सोसायटी की है सोसाइटी निवासी आलोक सिंह इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह अजनारा होम सोसाइटी के ओ ब्लॉक के फ्लैट नंबर 2202 में रहते हैं। उनके घर में घरेलू सहायिका पश्चिम बंगाल की रहने वाली सबीना खातून काम करती है जब वह फ्लैट से बाहर चले गए तो घरेलू सहायिका ने फ्लैट में पोछा लगाने की बाल्टी में पहले पेशाब किया फिर उससे फ्लैट में पोछा लगा दिया।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में ATM ठग की पुलिस के साथ मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली

अनिल राजपूत ने बताया कि आलोक सिंह की शिकायत पर घरेलू सहायिका सबीना खातून के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उस को हिरासत में ले लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment