एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने पर पुलिसकर्मी बर्खास्त, व्हाट्सएप कॉल कर मांगी थी रिश्वत, न देने पर जेल भेजने की दी थी धमकी

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। गौतम बुध नगर के थाना रबूपुरा में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है एक कबाड़ी से पुलिस कर्मी के द्वारा व्हाट्सएप कॉल पर ₹100000 की रिश्वत की मांग की गई। इसके साथ ही मांग पूरी ने होने पर गोली मारकर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। पुलिसकर्मी का व्हाट्सएप कॉल कर ₹100000 मांगने की ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है वही दुकानदार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है। डीपी ग्रेटर नोएडा ने आरोपी पुलिसकर्मी की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी अंकित बालियान पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। रबूपुरा कस्बा निवासी वसीम ने बताया कि वह कस्बे में कबाड़े की दुकान करता है। उसे रबूपुरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी अंकित बलियम के द्वारा व्हाट्सएप कॉल पर जबरन एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई है। वही मांग पूरी ने होने पर पैर में गोली मारकर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। व्हाट्सएप कॉल पर हुई बातचीत की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा में 2015 बैच के सिपाही अंकित बालियान के द्वारा व्हाट्सएप कॉल पर पीड़ित से ₹100000 की रिश्वत की मांग की और रुपए नहीं देने पर मुकदमे में जेल भेजने की धमकी भी दी गई। व्हाट्सएप कॉल पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मी अंकित बालियान के खिलाफ थाना बीटा दो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें  गाली गलौज के बाद दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वही डीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान की रिपोर्ट के आधार पर अंकित बालियान को पुलिस सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही रबूपुरा थाने में तैनात उप निरीक्षक विमलेश को भी निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले में रबूपुरा थाना प्रभारी की भूमिका भी संलिप्त पाई गई है जिसको लेकर प्रारंभिक विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment