पृथ्वी दिवस के अवसर पर जीबीयू में हुआ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। गौतम बुद्ध विश्विद्यालय में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बी. एड. के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पृथ्वी दिवस की थीम Invest In Our Planet को आधार बनाकर पृथ्वी की सुरक्षा में मानव के योगदान को दर्शाते हुए प्रतिभागियों ने आकर्षक पोस्टर बनाए।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सदैव अपनी पृथ्वी की सुरक्षा व संरक्षण हेतु जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा दी। जिसमे विद्यार्थियों को धरती के अन्य पशु-पक्षियों के संरक्षण हेतु उनके भोजन-पानी आदि की व्यवस्था और उनका ध्यान रखने हेतु प्रोत्साहित किया।

त्रि-सदस्यीय निर्णायक मंडल में विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव के अतिरिक्त इतिहास विभाग की प्रवक्ता डॉ. अदिति मिश्रा एवं डॉ. पूनम भारतीय सम्मिलित रहीं। प्रतियोगिता में भावना कटारिया प्रथम, महिमा गौतम एवं प्रशांत द्वितीय तथा हरीशा सोनकर एवं पूजा भाटी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग की प्रवक्ता डॉ. श्रुति कंवर एवं डॉ. केसर सिंह भाटी का प्रशंसनीय योगदान रहा। मुख्य अतिथि के संबोधन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

पढ़ें  54 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment