भारत की पहली बायो साइंस मूवी ‘द वैक्सीन वॉर’ का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) की तैयारी में लगे हुए हैं। जहां कुछ दिनों पहले उन्होंने फिल्म का टीजर साझा किया था तो वहीं अब विवेक रंजन अग्निहोत्री (vivek Ranjan Agnihotri) की अपकमिंग मूवी का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है। ‘द वैक्सीन वॉर’ का फर्स्ट लुक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विवेक रंजन अग्निहोत्री (vivek Ranjan Agnihotri) की ‘द वैक्सीन वॉर’ के फर्स्ट लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। फिल्म के पोस्टर में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, रायमा सेन, अनुपम खेर, मोहन कपूर जैसे कई सितारे नजर आए। मूवी का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “भारत की पहली बायो साइंस मूवी ‘द वैक्सीन वॉर’ का पहला लुक हुआ जारी। विश्वस्तर पर फिल्म 28 सितंबर, 2023 को रिलीज हो रही है।”

‘द वैक्सीन वॉर’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई लोगों की एक्साइटमेंट

बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री (vivek Ranjan Agnihotri) की अपकमिंग मूवी ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) के पोस्टर को देख फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “मूवी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने वाली है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “सर हम ‘द वैक्सीन वॉर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

‘फुकरे 3’ से टकराएगी ‘द वैक्सीन वॉर’

बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द वैक्सीन वॉर’ 28 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। लेकिन उसी दिन ऋचा चड्ढा, पुल्कित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘फुकरे 3’ भी पर्दे पर दस्तक देगी। ऐसे में माना जा रहा है कि मूवी में जबरदस्त क्लैश होने वाला है।

पढ़ें  मां बनीं इलियाना डिक्रूज, स्पेशल पोस्ट में बेटे की पहली तस्वीर के साथ शेयर किया नाम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment