रवीना टंडन की वेब सीरीज Karma Calling का दमदार टीजर रिलीज, पावरफुल वुमन के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस

Sanchar Now
2 Min Read

 नई दिल्ली। नया साल, नई सीरीज और नया अवतार लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए रवीना टंडन (Raveena Tandon) एकदम तैयार हैं। ‘केजीएफ 2‘ (KGF 2) में अपने दमदार अभिनय से होश उड़ाने वाली रवीना ने अपनी आगामी सीरीज का एलान किया है, जिसका टीजर भी आउट हो गया है।

इस अमेरिकन सीरीज की हिंदी एडेप्टेशन है कर्मा कॉलिंग

रवीना टंडन आगामी सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग‘ (Karmma Calling) में नजर आएंगी। रुचि नारायण के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज अमेरिकी की सीरीज ‘रिवेंज‘ (Revenge) पर बेस्ड है। आशुतोष शाह की निर्मित सीरीज में रवीना अहम भूमिका निभा रही हैं। वह सीरीज में अमीर इंद्राणी कोठारी के किरदार में दिखेंगी। अभिनेत्री की ऐसी भूमिका आपने कभी नहीं देखी होगी।

कर्मा कॉलिंग का टीजर हुआ रिलीज

15 दिसंबर 2023 को ‘कर्मा कॉलिंग‘ का शानदार टीजर रिलीज किया गया, जिसमें रवीना टंडन की भूमिका ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। एक रईस महिला के किरदार में रवीना ने खुद को बड़ी उम्दा तरीके से ढाला है। टीजर में वह कहती नजर आईं, “सक्सेस पाने के लिए कोई रूल्स नहीं होते हैं। कुछ सही-गलत नहीं होता। अपने उसूल, आदर्श और यहां तक अपने परिवार, सब भाड़ में जाए। लोग कहते हैं, जैसा करोगे वैसा भरोगे, लेकिन मैं कहती, ‘अगर दुनिया आपके कदमों पर हो तो कर्मा भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता।'”

क्या है कर्मा कॉलिंग की कहानी?

‘कर्मा कॉलिंग’ अमीरों की दुनिया की असलीयत बताती है। सीरीज में दिखाया जाएगा कि इंद्राणी कोठारी की ग्लैमर और चकाचौंध से भरी दुनिया में कितना धोखा भरा है। ये सीरीज 26 जनवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। रवीना ने बताया कि वह इस सीरीज के साथ जुड़कर बहुत खुश हैं। उन्होंने इससे पहले कभी भी ऐसा किरदार नहीं निभाया। रवीना ने कहा कि वह दर्शकों के रिव्यू का इंतजार कर रही हैं।

पढ़ें  सनी देओल के नक्शेकदम पर 'बल्लू' संजय दत्त, 'गदर 2' के बाद 'खलनायक' का सीक्वल भी कंफर्म
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment