चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बाबा केदार से प्रार्थना:उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिरों में प्रार्थना और हवन का दौर जारी, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए की जा रही कामना

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा-अनुष्ठान का दौर जारी है। लोगों को इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। गंगा घाटों पर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। चंद्रयान की सफलता के लिए विधायक,मंत्रियों सहित पुरोहित सभी पूजा-पाठ में लगे हैं। वहीं सीएम धामी जहां इस अवसर को लाने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने को लेकर देश भर में गर्व और रोमांच का माहौल है। इसे लेकर मंदिर में प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं।  चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है।

  • हरिद्वार में चंद्रयान की सफलता की लिए तीर्थ पुरोहितों ने किया हनुमान चालीसा पाठ।
  • चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना।
  • नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में होगा चन्द्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण। एल्पाइन स्कूल के छात्र-छात्राएं करेंगे प्रतिभाग।
पढ़ें  चंद्रयान-3 लॉन्च हुआ, लैंडर व रोवर के नाम, चांद पर लैंडिंग की तारीख... ISRO मिशन की हर बात जानिए
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment