हनीमून की चल रही थी तैयारी… शादी के कुछ दिनों बाद प्रेमी संग भागी पत्नी, पति बोला- राजा रघुवंशी बनने से बच गया

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक युवक अपनी नई-नई शादीशुदा जिंदगी को लेकर सपने संजो रहा था। पत्नी के साथ नैनीताल घूमने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अचानक ऐसा झटका लगा कि जिंदगी की तस्वीर ही बदल गई। पति ने खुद थाने में आकर कहा कि भगवान का शुक्र है कि मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया, मेरे लिए यही काफी है। यह कहकर युवक माथे से पसीना पोंछता हुआ, अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को कोतवाली में छोड़कर चुपचाप घर लौट गया।

शादी के 13 दिन बाद मायके गई, फिर प्रेमी संग भाग गई

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक की शादी 17 मई को हुई थी। उसकी पत्नी 13 दिन ससुराल में रही और फिर पहली विदाई में मायके चली गई। 10 जून को ससुराल वालों को सूचना मिली कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। अगले दिन, 11 जून को उसके पिता ने बिसौली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रेमी संग मिली पत्नी, पति बोला – अब कोई रिश्ता नहीं

16 जून को पुलिस को दोनों प्रेमी साथ में मिले, और उन्हें कोतवाली लाया गया। वहां लड़की के मायके और ससुराल वाले भी पहुंचे। नवविवाहिता ने सबके सामने साफ-साफ कह दिया कि वह पति के साथ नहीं रहेगी, बल्कि अपने प्रेमी के साथ ही शादी करके रहना चाहती है। उसने अपने सारे गहने वापस कर दिए – कुछ मायके वालों को और कुछ ससुराल वालों को सौंपे। उसने और उसके प्रेमी ने लिखित रूप में पुलिस को दिया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और अब साथ रहना चाहते हैं।

पढ़ें  बेडरूम में पति के सामने बॉयफ्रेंड से बनाती थी संबंध, पत्नी की हरकत से ऐसा टूटा… खत्म कर ली अपनी जिंदगी

पति की आंखों में आंसू, लेकिन लिया शांत फैसला

जब पत्नी प्रेमी का हाथ पकड़कर थाने से बाहर जा रही थी, पति की आंखों में आंसू आ गए। उसने कहा कि शादी के बाद रिश्तेदारों का आना-जाना था, इसलिए हनीमून पर नहीं जा सका। सोचा था पत्नी जब मायके से लौटेगी, तब नैनीताल ले जाऊंगा। गनीमत रही कि सच्चाई पहले सामने आ गई।

ना केस दर्ज, ना शिकायत – दोनों परिवारों का आपसी फैसला

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई और न ही कोई लिखित शिकायत दी। इसलिए पुलिस ने दोनों को जाने दिया। अब यह मामला पूरी तरह दोनों परिवारों के आपसी फैसले पर छोड़ दिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment