छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा का रजत जयंती वर्ष समारोह

Sanchar Now
2 Min Read

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर दौरे पर आयेंगी। इस दौरान वे रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित  कार्यक्रम शामिल होंगी। साथ ही विधानसभा में विधायकों को उद्बोधन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वहीं उनके दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह 10.35 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके  10.45 बजे माना विमानतल से छग विधानसभा भवन के लिए रवाना होकर 11.05 बजे विधानसभा पहुंचेगी। इस दौरान राष्ट्रपति विधानसभा परिसर में 11.15 से 12.00 बजे तक वृक्षारोपण कर विधायकों के साथ ग्रुप फोटो और विधायकों को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति विधानसभा से माना विमानतल रवाना होगी।

सुरक्षा में 900 जवानों की की गई तैनाती 

रायपुर रेंज IG समेत IPS-IAS अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। शहरभर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में 900 जवानों की तैनाती की गई है, जो राष्ट्रपति काफिले पर नजर रखेगी। सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग, बलौदाबाजार रोड, मोवा, आमासिवनी के आसपास के रोड में ट्रैफिक रोका जाएगा। साथ ही नवा रायपुर स्टेडियम रोड, विधानसभा बायपास रोड पर बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक रोका जाएगा। 20.5 किमी की दूरी 25 मिनट में राष्ट्रपति का कारकेड तय करेगा।

विधानसभा में सदस्यों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति 

विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रजत जयंती वर्ष पर सदस्यों को संबोधित करेंगी। इसके लिए वे सुबह 11.05 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगी। साथ ही सेंट्रल हॉल के सामने कदंब का पौधारोपण करेंगी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय के साथ ही स्पीकर डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद रहेंगे। वहीं राष्ट्रपति के संबोधन के बाद गवर्नर, स्पीकर, सीएम नेता विपक्ष भी सभा को संबोधित करेंगे।

पढ़ें  ढाका के ल‍िए आज उड़ान भरेंगी एयर इंडिया, विस्तारा और IndiGo, बांग्लादेश में फंसे लोगों की होगी वतन वापसी!
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment