उत्तर प्रदेश के पहले ट्रेड शो का राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने किया उद्घाटन, 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश के पहले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने उद्घाटन किया है। उद्घाटन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सहित अन्य मंत्री, सांसद व विधायक भी मौजूद रहे। इस उत्तर प्रदेश के पहले ट्रेड शो से उत्तर प्रदेश में निवेश को आकर्षित किया जाएगा। जिससे उत्तर प्रदेश एक विकास के पथ पर अग्रसर रहे उसी को देखते हुए यह पहला ट्रेड शो आयोजन किया गया है। इसके बाद प्रत्येक वर्ष सितंबर में ही यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होता रहेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर है जिसे बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया गया है। प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है और प्रदेश में एक जनपद एक उत्पाद योजना को बढ़ावा दिया गया है। कम समय में तैयारी के साथ यह विशाल इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 70 देश की सहभागिता नई उत्तर प्रदेश व नए भारत को पेश करेगी। यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है जिसने अपने पोटेंशियल को पहचान है। प्रदेश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिलता रहा है। उनके कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश अपना पहला ट्रेड शो पेश कर रहा है।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को पहले उत्तर प्रदेश के इंटरनेशनल ट्रेड शो कि वह बधाई देती है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के विकास को ऊर्जा प्रदान करने सहयोगी होगा इसके लिए वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी पूरी टीम को बधाई देती है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड शो में 2000 से ज्यादा उत्पादों को पेश किया जाएगा यह ट्रेड शो उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सहयोगी होगा।

पढ़ें  भारत का ज्योतिष विज्ञान दुनिया की सभी तकनीको से आगे - इंद्रेश कुमार 

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना जाता है। इसमें इसमें उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का विशेष महत्व है। उत्तर प्रदेश में एमएसएमई के इको सिस्टम को विकसित किया जा रहा है जिससे राज्य का निर्यात लगातार बढ़ रहा है यह प्रदेश के उद्यमियों की मेहनत का प्रमाण है। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा कि 66 देश में से 400 से अधिक बॉयर्स इस ट्रेड शो में भाग ले रहे हैं इस आयोजन में एक जनपद एक उत्पाद का प्रदर्शन किया जा रहा है। देश के 54 जीआई प्रोडक्ट को भी इस आयोजन में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह ट्रेड शो यूपी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

इंडिया एक्सपोर्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा। इस आयोजन में जहां विदेश से बायर्स आ रहे हैं वहीं पूरे प्रदेश के उत्पादक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में सुबह 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक बिजनेस आवर का समय रखा गया है जिसमें बायर्स वह उनसे संबंधित लोग शामिल होंगे। वही 3:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक सामान्य लोगों के लिए प्रवेश निर्धारित किया गया है इसमें आने के लिए किसी भी प्रकार का कोई टिकट नहीं लगेगा। वही यहां पर आकर लोग उत्तर प्रदेश के उत्पादों को निहार सकेंगे यह पूरा आयोजन b2b और b2c पर आधारित है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment