प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मलयेशिया रवाना हो गए। पीएम मोदी दक्षिणपूर्व एशियाई देश के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहला कहा कि इस दौरे का उद्देश्य, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने और आर्थिक और नवाचार साझेदारी को मजबूत करना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मलयेशिया रवाना होने से पहले एक बयान में कहा, ‘भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में प्रगति हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, और दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करता हूं। हम अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करने, अपनी आर्थिक और इनोवेशन साझेदारी को बढ़ाने और अपने सहयोग को नए क्षेत्रों में विस्तार देने का लक्ष्य रखेंगे।’

