मदुरै रेलवे यार्ड के पास प्राइवेट बोगी में आग लगी: 10 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल; गैस सिलेंडर के कारण हुआ हादसा

Sanchar Now
2 Min Read

मदुरै. तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन (Madurai Railway Station in Tamil Nadu) पर शन‍िवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्री ट्रेन के कोच के अंदर आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह घटना लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस (Lucknow-Rameswaram Express) पर हुई।

सूत्रों ने बताया कि सभी आठ पीड़ित उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। बताया गया है क‍ि ज‍िस कोच में आग लगी उसमें कुल 55 यात्री थे।

कैसे लगी आग

दरअयल मदुरै स्टेशन पर पर्यटक ट्रेन के एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह घटना शन‍िवार सुबह करीब 5 बजे हुई। जब लखनऊ-रामेश्वरम टूरिस्ट ट्रेन के कुछ यात्री कोच के अंदर चाय बनाने लगे। तभी एलपीजी सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

रेलवे ने क्‍या कहा?

दक्षिणी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बी.गुगनेशन ने बताया क‍ि तमिलनाडु में ट्रेन में आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई जबक‍ि 20 अन्य घायल हो गए। उन्‍होंने बताया क‍ि यात्री डिब्बे में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लाए थे। जिसके कारण आग लग गई।

पढ़ें  वंदे मातरम के 150 साल पूरे, पीएम मोदी सालभर चलने वाले कार्यक्रम में होंगे शामिल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment