गाजियाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पहले भी हुए थे हमले

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। बॉर्डर थाना क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी में शनिवार रात को कार्यालय खड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्वजन ने सगे भांजे पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी। पुलिस स्वजन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, टीला शाहबाजपुर गांव के विक्रम मावी का प्रॉपर्टी डीलिंग, पानी और पार्किंग का काम है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी में कार्यालय है। शनिवार शाम करीब 9:20 बजे विक्रम मावी अपने कार्यालय के बाहर खड़े थे। तभी एक बाइक पर सवार दो लोग आए और उनके ऊपर फायरिंग कर दी। चार राउंड फायरिंग हुई। विक्रम के पेट में गोली लगी।

सूचना पाकर लोनी बॉर्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विक्रम को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस उपायुक्त ग्रामीण विवेक चंद यादव, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी बॉर्डर भास्कर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। गोली विक्रम के पेट में लगी थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

भांजे पर हत्या का आरोप

जानकारी मिलने के बाद स्वजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने सगे भांजे पवन पर मामा विक्रम की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी करीब 2015 से रंजिश चल रही थी। दोनों पहले साथ काम करते थे। मामा भांजे दोनों के खिलाफ लोनी के थानों में पांच पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। रात में ही पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। संभावित स्थानों पर दबिश दी।

गोली मारने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मृतक के स्वजन ने सगे भांजे पर मामा की हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत लेकर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा। -विवेक चंद यादव, पुलिस उपायुक्त, ग्रामीण।

पढ़ें  ठगी के बड़े खेल का भंडाफोड़, चीन के नागरिकों के साथ मिलकर 500 लोगों से की थी 235 करोड़ की धोखाधड़ी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment