पुष्पा 2 ने 7वें दिन भी मिट्टी में मिला दिए सभी फिल्मों के रिकॉर्ड, अब 700 करोड़ से रह गई इंचभर दूर

Sanchar Now
3 Min Read

पैन स्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने तो बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। लेकिन अब फिल्म की कमाई में लगातार कमी आ रही है। ओपनिंग डे पर एक्सीलेंट कलेक्शन करने वाली मूवी ने अपने नाम कई सारे रिकॉर्ड किए हैं। हालांकि अब लगातार फिल्म की कमाई में कमी आ रही है। इसके बावजूद भी मूवी ने कई फिल्मों को पछाड़ा हुआ है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तबाही मचा रहा है। आइए जान लेते हैं लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

पुष्पा 2 ने 7वें दिन की कितनी कमाई

निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा 2’ ने सिनेमाघरों शानदार ओपनिंग की। नोटों की बारिश हुई लेकिन अब तो लग रहा है कि अकाल सा पड़ रहा है और कमाई लगातार घटती ही जा रही है। पुष्पा 2 का लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सिर्फ 43 करोड़ रुपये की कमाई की है।

पुष्पा 2 ने किस दिन छापे कितने नोट

पहला दिन- 164.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 93.8 करोड़ रुपये
तीसरा दिन-119.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 141.05 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 64.45 करोड़ रुपये
छठा दिन- 54.4 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 43 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 687 करोड़ रुपये

किस दिन आया उछाल किस दिन गिरावट

अब ये जान लेते हैं कि फिल्म की कमाई में किस दिन उछाल आया। पहले दिन फिल्म ने 164.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। दूसरे दिन 70.40 करोड़ की भारी गिरावट आई, तीसरे दिन फिर उछाल आया और 25.45 करोड़ का इजाफा हुआ। चौथे दिन 21.8 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। पांचवे दिन फिर से भारी गिरावट आई और फिल्म को सीधे 76.6 करोड़ का घाटा हुआ। छठे दिन फिर से करीब 10 करोड़ रुपये की कमी आई और सातवें दिन भी वही हाल है और फिल्म की कमाई में पूरे 9 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

पढ़ें  ईशान और अय्यर की टीम इंडिया में नहीं होगी वापसी, सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद कट गया पत्ता?

इन फिल्मों से अभी भी आगे

बेशक फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही हो लेकिन अभी भी जवान, पठान, केजीएफ, स्त्री 2, एनिमल, बजरंगी भाईजान जैसी हिट फिल्मों को पछाड़ रेस में आगे निकलने में कामयाबी पाई। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वो 1002 करोड़ रुपये हो गई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment