राहुल गांधी देश के इतिहास में नोटंकी मास्टर व अराजकता का प्रतीक – गिरिराज सिंह

Sanchar Now
4 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट और केंद्र में एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को अराजक तत्व बताया और कहा कि वह नौटंकी करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के इतिहास में ऐसे नौटंकी मास्टर और अराजकता के प्रतीक बन गए हैं जिन्होंने प्रताप सारंगी को जानबूझकर गिराया। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वह इस उम्र में सत्य नहीं बोल पा रहे हैं।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में टीबीडी टेक्सटाइल कनेक्ट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कपड़ा और परिधान उद्योग को संरक्षित और मजबूत मानव संसाधन प्रक्रियाओं के महत्वपूर्ण महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस सम्मेलन के माध्यम से उद्योग जगत के दिग्गजों, मानव संसाधन पेशेवरों और अकादमी विशेषज्ञों के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया गया। ताकि संगठनात्मक सफलता को आगे बढ़ाने के लिए अंतर्दृष्टि, सर्वोत्तम प्रथाओं और नवीन रणनीतियों को साझा किया जा सके। इस मौके पर कपड़ा मंत्रालय के अपर सचिव रोहित कंसल, हतकरधा विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार सहित कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह शामिल हुए। इस मौके पर यूनिफाइड नॉलेज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक कुमार अभिषेक ने कहा कि टीबीड़ी टेक्सटाइल कनेक्ट के लिए वस्त्र और परिधान उद्योग के प्रभावशाली लोगों को एक साथ लाने के लिए हम रोमांचित हैं। यह शिखर सम्मेलन केवल चुनौतियों पर चर्चा करने के बारे में नहीं बल्कि यह कार्रवाई योग्य समाधान बनाने के बारे में था जिसे संगठन में लागू किया जा सके। हमारा मानना था कि मानव संसाधन प्रथाओं में उत्कृष्ट की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उद्योग की समृद्ध उत्पादकता और स्थिरता को बढ़ाना जरूरी है।

पढ़ें  चैकिंग के दौरान सूरजपुर पुलिस की बदमाशो से हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो फरार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ईमानदारी से लोगों को बात करनी चाहिए पक्ष और विपक्ष हो लेकिन सत्य कहने की ताकत होनी चाहिए। राहुल गांधी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग नोटंकी करते है वही नोटंकी जानते है। मालूम है प्रताप सारंगी झोपड़ी में रहता था और साईकिल पर चलता था आज सांसद बना है उस पर मजाक उड़ा रहे है। राहुल गांधी बताएं राहुल गांधी तो देश के इतिहास में कैसे नौटंकी मास्टर और अराजकता के प्रतीक बन गए हैं। जो धक्का – मुक्की देने का काम करते हैं।

आज तक संसद के अंदर लोग धरना प्रदर्शन करते थे दूसरे दल के लोग कोई उसके बीच मे नही जाते थे। बगल से रास्ता है लेकिन वीडियो तैयार करके जान पूछ करके प्रताप सारंगी को गिराया। नौटंकी और अराजकता फैलाने का काम राहुल गांधी ने किया और खड़गे जी इस उम्र में सत्य नहीं बोल पा रहे हैं। सारी वीडियो संसद के बाहर की बनी हुई है वही जब कुछ लोगों ने पूछा कि संसद का यह सत्र नहीं चल पाया तो उन्होंने कहा कि यह संसद का यह पूरा सत्र राहुल गांधी की अराजकता में जल गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment