रेलवे पेपर लीक मामले के तार कई राज्यों से जुड़े, CBI ने गिरोह के सदस्यों की तलाश की तेज

Sanchar Now
2 Min Read

रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज की ओर से कराई गई विभागीय जनरल डिपार्टमेंट कंपटीटिव एक्जाम का पेपर लीक होने के मामले के तार यूपी समेत कई अन्य राज्यों से जुड़ रहे हैं। सीबीआई की जांच में राजस्थान के साथ बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में भी पेपर लीक करने वाले गिरोह के सक्रिय होने के सुराग मिले हैं। गिरोह के सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।

दरअसल, रेलवे की विजिलेंस और सीबीआई की शुरुआती जांच में गिरोह के कुछ सदस्यों के नाम तो सामने आए, लेकिन बाकी जानकारियां अभी तक रहस्य बनी हैं। जिस तरह बेहद सुनियोजित तरीके से पेपर को लीक किया गया, उससे रेलवे के अफसरों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। वहीं दूसरी ओर सीबीआई परीक्षा कराने वाली मुंबई की एपटेक कंसल्टेंसी लिमिटेड के उन कर्मचारियों को भी चिह्नित कर रही है जिन्होंने पेपर को खोलकर देखा था। सीबीआई जल्द ही आरोपियों के साथ एपटेक के कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए तलब करेगी। बता दें, एपटेक ने अपने कर्मचारियों को पेपर देखने की अनुमति दी थी जिससे आशंका जताई जा रही है कि कर्मचारियों ने ही गिरोह को पेपर लीक किया है।

मोबाइल नंबर डिलीट कराया

सीबीआई के मुकदमे में नामजद अलीगढ़ के ट्रैक मेंटेनर हंसराज मीना पेपर लीक गिरोह के सदस्य अमित के संपर्क में था। अमित से उसका परिचय जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान कई वर्ष पहले हुआ था। अमित ने उससे अपना मोबाइल नंबर डिलीट करने को कहा था। यह भी सामने आया कि पेपर लीक गिरोह के सदस्यों ने कुछ अभ्यर्थियों से फोनपे और पेटीएम के जरिये भी पैसा लिया था। जिन नंबरों पर भुगतान किया गया, सीबीआई उसे ट्रेस कर रही है। गिरोह के कई अन्य सदस्यों के मोबाइल नंबरों का भी पता चला है।

पढ़ें  खाना बनाने आई थी कुक, युवक की नीयत बिगड़ी, दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment