उत्तराखंड में बारिश का कहर, झरने के नीचे नहा रहे थे लोग, तभी ऊपर से गिरा … मची चीख पुकार

Sanchar Now
3 Min Read

चमोली: उत्तराखंड के चमोली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहाड़ी झरने में नहा रहे लोगों पर मलबा को गिरते देखा जा रहा है। मलबा गिरते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई। इस वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। पहाड़ों में बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली भयावह स्थिति के बावजूद लोगों का रुझान पहाड़ों की तरफ दिख रहा है। पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। पहाड़ दरकने और लैंडस्लाइड के कारण उनकी जान पर बन आ रही है। पिछले दिनों ऋषिकेश में हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत लैंडस्लाइड के कारण हो गई। अब चमोली का यह वीडियो दहला रहा है। इसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।

चमोली पुलिस की ओर से जारी किए गए वीडियो में लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन और सरकार की ओर से पहाड़ों पर छुट्‌टियां मनाने आने वाले लोगों से बरसात के मौसम में विशेष रूप से सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। लगातार अपील का भी असर नहीं दिख रहा है। ऐसे में चमोली पुलिस का वीडियो लोगों को स्थिति की भयावहता बताने में सफल हुआ है। पुलिस ने इस वीडियो के साथ संदेश दिया है कि बारिश के दिनों में सुरक्षित रहने के लिए झरने से दूर रहें।

उत्तराखंड में पिछले दिनों में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसके अलावा छुटि्टयां मनाने भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बारिश के मौसम में आने वाले पर्यटकों को तात्कालिक तौर पर बने झरने खासे लुभाते हैं। वहां पर वे मस्ती करते दिख जाते हैं। ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में भी दिख रहा है कि कुछ लोग झरने के नीचे बैठकर नहा रहे हैं। मौज-मस्ती कर रहे हैं। चारों तरफ खिलखिलाहट जैसी स्थिति दिख रही है। कुछ ही देर में झरने के पानी के साथ मलबा नीचे गिरता है। इसके बाद चारों तरफ से चीख-पुकार की आवाज आने लगती है। यह लोगों को डराने वाला है। ऐसे खतरे से लोगों को बचाने के लिए चमोली पुलिस ने वीडियो जारी किया है।

पढ़ें  CDS जनरल अनिल चौहान ने गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन, CM योगी भी रहे मौजूद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment