IFFI 2025 में सम्मानित होंगे रजनीकांत, सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके हैं ‘थलाइवा’

Sanchar Now
2 Min Read

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनके इसी काम को सम्मान देने के लिए गोवा में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के समापन समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।Trending Videos

दिखाई जाएंगी 240 फिल्में 

20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। इस साल आईएफएफआई में 13 विश्व प्रीमियर, चार अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर और 46 एशियाई प्रीमियर होंगे। आयोजकों ने बताया कि उन्हें 127 देशों से 2,314 फिल्में मिली थीं।

उद्घाटन में दिखाई जाएंगी यह फिल्म

फेस्टिवल की उद्घाटन फिल्म ‘द ब्लू ट्रेल’ होगी, जिसका निर्देशन ब्राजील के फिल्म निर्माता गैब्रियल मस्कारो ने किया है।
समारोह में इस साल जिस देश पर सबसे ज्यादा ध्यान होगा वह जापान है।

इन कलाकारों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

आईएफएफआई गुरु दत्त, राज खोसला, ऋत्विक घटक, पी. भानुमति, भूपेन हजारिका और सलिल चौधरी सहित फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के कामों का प्रदर्शन करके श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

कलाकार आयोजित करेंगे मास्टरक्लास 

इस महोत्सव के दौरान भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के कई जाने-माने कलाकार मास्टरक्लास आयोजित करेंगे। इनमें विधु विनोद चोपड़ा, आमिर खान, अनुपम खेर, रवि वर्मन, बॉबी देओल, सुहासिनी मणिरत्नम, खुशबू सुंदर, पीट ड्रेपर, श्रीकर प्रसाद और क्रिस्टोफर चार्ल्स कॉर्बोल्ड शामिल हैं।

पुरस्कार पाने वाली फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

कान, वेनिस, बर्लिन और लोकार्नो जैसे वैश्विक समारोहों में पुरस्कार जीतने वाली फिल्में भी आईएफएफआई 2025 में दिखाई जाएंगी।

रजनीकांत का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि रजनीकांत ने सिर्फ साउथ की फिल्मों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘कुली’ में देखा गया था। इसमें बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान भी थे। जल्द ही रजनीकांत फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आने वाले हैं।

पढ़ें  ओवल में चौथी पारी में रनचेज नामुमक‍िन! 123 साल पहले बना था 263 का स्कोर... टीम इंड‍िया रखे 300+ का टारगेट तो जीत पक्की
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment