राजनाथ सिंह दो दिवसीय मोरक्को यात्रा पर आज होंगे रवाना, दोनों पक्ष रक्षा समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

Sanchar Now
2 Min Read

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 सितंबर को मोरक्को के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। यह यात्रा भारत और मोरक्को के बीच गहराते रणनीतिक और रक्षा सहयोग का प्रतीक मानी जा रही है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा की।

द्विपक्षीय बैठक

इस दौरे के दौरान राजनाथ सिंह की मुलाकात मोरक्को के रक्षा मामलों के मंत्री अबदेलतीफ लाउदयी से होगी। दोनों नेताओं के बीच रक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन

दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि मोरक्को के बेररशिद में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मरोको की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन होगा। यह यूनिट आधुनिक सैन्य वाहनों, खासकर व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म के निर्माण के लिए स्थापित की गई है।

यह विशेष संयंत्र इसलिए भी अहम है क्योंकि यह अफ्रीकी महाद्वीप में स्थापित होने वाला पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण प्लांट है। इसे भारत की वैश्विक रक्षा उपस्थिति को मज़बूत करने वाला बड़ा कदम माना जा रहा है।

‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह फैक्ट्री भारत की बढ़ती रक्षा निर्माण क्षमताओं का प्रमाण है और भारत-मोरक्को रक्षा सहयोग में मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही यह परियोजना भारत की ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ नीति को गति प्रदान करेगी।

भारतीय समुदाय से मुलाकात

अपने दौरे के दौरान राजनाथ सिंह मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगे। वे उनके योगदान की सराहना करेंगे और भारत सरकार की विदेश नीति तथा रक्षा कूटनीति से जुड़े विचार साझा करेंगे।

भारत-मोरक्को संबंध

पढ़ें  साईं बाबा मंदिर की छत पर अचानक लगी आग, 20 से ज्यादा दमकलकर्मी बुझाने में जुटे

पिछले कुछ वर्षों में भारत और मोरक्को के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीकी सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को और गहराई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment