राखी सावंत ने बताया 15 दिन में टमाटर उगाने का तरीका, कहा सात जन्म तक आएंगे काम

Sanchar Now
3 Min Read

राखी सावंत को उनके बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। राखी कुछ भी करने से पहले ज्यादा सोचती नहीं हैं। वो काफी बेफिक्र हैं। राखी का स्टाइल भी बॉलीवुड के और स्टार्स से बिल्कुल जुदा है। इसलिए राखी खबरों में बनी रहती हैं। उनका कोई भी वीडियो झट से वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है, जिसमें वो टमाटर उगाने की तकनीक बता रही हैं। राखी सावंत का ये वीडियो महंगे टमाटर को लेकर बनाया गया है। वीडियो में वो खुद टमाटर उगाती दिख रही हैं।

15 दिन में राखी के घर में होंगे टमाटर ही टमाटर

राखी सावंत का वीडियो पैपराजी ने शेयर किया है। इस वीडियो में राखी सावंत गमले में टमाटर का पैधा लगाते नज आ रही हैं। इससे ठीक पहले राखी सावंत गमले में 4-5 टमाटर डालती, उसके ऊपर मिट्टी डालती हैं और फिर पौधा लगाती हैं। इसके बाद राखी सावंत कहती हैं कि अब 15 दिन में इसमें टमाटर आ जाएंगे। उनके पास बैठा माली भी कहता है कि बस 15 दिनों में ही पेड़ में टमाटर लग जाएंगे।

राखी ने किया 7 जन्मों का अरेंजमेंट

इसके अलावा राखी का एक और वीडियो भी सामने आया, जिसमें वो कहती हैं, ‘राखी कहती हैं मैं कोई क्रांतिकारी नहीं हूं मैं टमाटरकारी हूं और सब्जीकारी हूं। मैंने खुद के टमाटर उगाए हैं। 15 दिन में टमाटर उग जाएंगे, माली ने मुझे बताया। इतने टमाटर होंगे कि मुझे सात जन्म तक काम आएंगे।’ राखी का ये वीडियो देखने के बाद फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। कई लोगों का कहना है कि टमाटर इतने महंगे हैं और राखी टमाटर वेस्ट कर रही हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि राखी ये सब फुटेज के लिए करती है, उन्हें लाइमलाइट में बने रहना पसंद है। वहीं कुछ का कहना है कि राखी बिना मुद्दा समझे ही हर मामला में कूद पड़ती हैं।

पढ़ें  आईसीसी के नए चेयरमैन चुने गए जय शाह, 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

आखिरी बार इस शो में आई थीं नजर

बता दें, आखिरी बार राखी बिग बॉस मराठी में नजर आई थीं, जिसके बाद उनकी आदिल दुरानी से शादी का खुलासा हुआ था। उसके बाद से ही एक्ट्रेस अपनी शादी और तलाक को लेकर चर्चा में बनी रही। फिलहाल उनके पति आदिल जेल में हैं। एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी और डोमेस्टिक वॉयलेंस का मामला दर्ज कराया था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment