Rakul Preet Singh ने जैकी भगनानी के लिए पहली रसोई में बनाया हलवा, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

Sanchar Now
3 Min Read

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की 21 फरवरी को गोवा में शादी हुई. दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. उनकी ये रॉयल वेडिंग चर्चा में बनी हैं. नई नवेली दुल्हन रकुल ने अपने ससुराल जाकर पहली रसोई में क्या बनाया इसकी झलक फैंस के साथ शेयर की है.

रकुल प्रीत सिंह की पहली रसोई

रकुल प्रीत सिंह ने पहली रसोई के लिए खास मीठा बनाया. उन्होंने ससुराल वालों के लिए सूजी का हलवा बनाया. उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें एक कटोरी में हलवा रखा हुआ है. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- Chauka Chardhana.

रकुल प्रीत सिंह और जैकी की बात करें तो दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था. अब कपल सात जन्मों के लिए एक हो गया है. 21 फरवरी को वो शादी के बंधन में बंधे. उनकी शादी गोवा में सम्पन्न हुई. रकुल प्रीत ने अपनी शादी के लिए पेस्टल कलर का लहंगा कैरी किया. फुल स्लीव ब्लाउज और हैवी नेकलेस के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया था. वहीं जैकी भी कलर कोऑर्डिनेटे आउटफिट में नजर आए थे. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हैं.

शादी के बाद की फर्स्ट अपीरियंस की बात करें तो रकुल येलो कलर के अनारकली सूट में दिखीं. वो मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती नजर आईं. वहीं जैकी क्रीम कलर के कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने ब्लैक शेड्स भी लगाए थे. रकुल और जैकी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

पढ़ें  मुंबई में फ्लैट ढूंढ़ने में Aly Goni को हुई दिक्कत, बोले- हम मुस्लिम को घर नहीं देते

इन फिल्मों में दिखेंगी रकुल प्रीत सिंह

वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल साउथ और बालीवुड दोनों जगह एक्टिव हैं. रकुल को पिछली बार फिल्म Ayalaan में देखा गया था. अब वो Meri Patni Ka रीमेक और इंडियन 2 में नजर आएंगी. दोनों फिल्मों की शूटिंग जारी है. वहीं जैकी ने अपने करियर की शुरुआत एक्टर के तौर पर की थी. लेकिन उसमें वो हिट नहीं हो पाए. अब जैकी फिल्में प्रोड्यूस करते हैं. बड़े मियां छोटे मियां, गणपथ 2, सूर्यपुत्र महावीर कर्ण और मिशन लायन जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment