‘एनिमल’ के लिए रणबीर कपूर ने पहना प्रोस्थेटिक बॉडीसूट, वीडियो देख फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन

Sanchar Now
3 Min Read

रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर इस वक्त खूब चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग, उनके बॉडी लैंग्वेंज और लुक्स की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म नें कुछ सीन्स उनके ऐसे हैं जिसमें रणबीर का लुक देख लोग हैरान हो रहे हैं। आइए जानते हैं अपने फूले हुए शरीर को दिखाने के लिए रणबीर को क्या सब करना पड़ा है।

रणबीर कपूर को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में अपने परफॉर्मेंस के लिए जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं। उनकी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उनके लंबे बाल, अंदाज और दमदार बॉडी की जमकर तारीफ हो रही है। उनके भारी भरकम शरीर की भी ऑडियंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रणबीर का लुक और बढ़े हुए पेट के पीछे का सच

फिल्म में कुछ ऐसे सीन हैं जिसमें रणबीर कपूर का बढ़ा सा पेट लोगों का ध्यान खूब खींच रहा है। ऐसे सीन के लिए रणबीर को प्रोस्थेटिक का सहारा लेना पड़ा।

फैट सिलिकन बॉडीसूट का सहारा

इस प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेते हुए रणबीर का वीडियो भी सामने आ गया है। इन झलकियों में वह फैट सिलिकन बॉडीसूट का सहारा लेते दिख रहे हैं। लोगों को हैरान करने वाले इस लुक को लेकर रणबीर के डेडिकेशन की जमकर तारीफ हो रही है।

कुछ लोग रणबीर के इस शॉर्टकट अंदाज की कर रहे आलोचना

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया हर तरफ से उनके लिए तारीफें आ रही हैं। जहां कुछ लोगों ने एक्टर के स्मार्ट मूव की तारीफ की है वहीं कुछ लोगों ने आलोचना भी की है कि उन्होंने फिल्म के लिए अपने शरीर पर मेहनत न करके शॉर्टकट का सहारा लिया। कुछ लोग उनकी तुलना आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स से कर रहे हैं।

पढ़ें  ओटीटी पर Kalki 2898 AD देखने के बाद लोगों ने किया अरशद को सपोर्ट, बोले- एक्टर ने नहीं कहा कुछ गलत

7 दिनों के भीतर करीब 550 करोड़ की कमाईकुछ फैन्स एक्टर के सपोर्ट में उतरे हैं और कहा है कि वेट गेन करना आसान बात नहीं है और दूसरी बात उस सीन के लिए जिसका पार्ट बहुत लंबा नहीं है। बता दें कि ‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड 7 दिनों मे 550 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है। वही फिल्म ने देशभर में अब तक 338.85 करोड़ की कमाई कर ली है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment