रणवीर सिंह बनकर आए तीसरे ‘डॉन’, धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

Sanchar Now
3 Min Read

‘गदर 2’ की रिलीज से पहले फरहान अख्तर ने इंडस्ट्री में धमाका मचा दिया है। आखिरकार उन्होंने ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की ‘डॉन 3’ का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। इस बार शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि ‘बाजीराव’ रणवीर सिंह होंगे। मेकर्स ने ‘डॉन 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंसमेंट का टीजर भी रिलीज किया है। जहां रणवीर सिंह का धमाकेदार लुक भी देखने को मिला है।

‘डॉन 3’ को Farhan Akhatr ही डायरेक्ट करेंगे। जहां Ranveer Singh अपने आकर्षक लुक, बेमिसाल टैलेंट और यादगार परफॉर्मेंस वाले अंदाज में लौटे हैं। टीजर में उनका टशन बेहद दिलचस्प लग रहा है। हालांकि रणवीर सिंह के लिए बहुत ही चैलेंजिंग होगा कि वह शाहरुख खान को कैसे रिप्लेस करते हैं। हालांकि टीजर में तो रणवीर सिंह ने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

  • डॉन 3 कास्ट : रणवीर सिंह
  • डॉन 3 प्रोड्यूसर : रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर
  • डॉन 3 के राइटर और डायरेक्टर : फरहान ख्तर
  • कहानी – पुष्कर, गायत्री और फरहान अख्तर
  • लिरिक्स – जावेद अख्तर
  • म्यूजिक – शंकर एहसान लॉय

‘डॉन 3’ का डायलॉग, 11 मुल्कों की पुलिस

‘डॉन 3’ का पूरा नाम Don 3: The Chase Ends है। जिसके टाइटल अनाउंसमेंट में ये धमाकेदार डायलॉग सुनने को मिलता है… ”शेर जो सो रहा है, वो जागेगा कब? पूछते हैं ये सब, उनसे कह दो, फिर जाग उठा हूं मैं। और फिर सामने जल्द आने को। क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी। फिर दिखाने को। मौत से खेलना जिंदगी है मेरी। जीतना ही मेरा काम है। तुम तो हो जानते। जो मेरा बाप है। 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, मगर पकड़ पाया है कौन। मैं हूं डॉन।”

‘डॉन 3’ में नया डॉन रणवीर सिंह और लुक

पढ़ें  'लव एंड वॉर' के सेट पर कैजुअल लुक में स्पॉट हुए रणबीर कपूर, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

शाहरुख खान नहीं बल्कि इस बार रणवीर सिंह नए डॉन होंगे। एक्टर के लिए शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स को रिप्लेस करना बहुत मुश्किल भरा होने वाला है। मगर रणवीर सिंह ने हर बार ऐसे रोल अदा किए हैं जो तमाम चैलेंज से भरे थे। ‘बाजीराव मस्ती’ हो या ‘बेफिक्रे’, रणवीर सिंह ने हर बार अपने रोल्स को बेहतरीन निभाया है। खूंखार वाले रोल हो या नटखट..वह हमेशा डायरेक्टर और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं। बात करें ‘डॉन 3’ में उनके लुक की तो वह जिस अंदाज में जैकेट चढ़ाते हैं या लाइटर जलाते हैं, वह काफी अट्रैक्टिव लगते हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment