रेप के आरोपी कोरियाग्राफर जानी मास्टर के हाथ से निकला नेशनल फिल्म अवॉर्ड, आईबी मिनिस्ट्री ने किया सस्पेंड

Sanchar Now
2 Min Read

शेख जानी बाशा जिन्हें कोरियोग्राफ जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है। रेप के आरोपी कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गोवा में साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोरियोग्राफर को 19 सितंबर यौन उत्पीड़न मामले में हैदराबाद लाया गया था। कोरियोग्राफर जानी मास्टर को 3 अक्टूबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई, लेकिन अब उनके नेशनल फिल्म अवॉर्ड में शामिल होने का निमंत्रण निलंबित कर दिया गया है।

​​​​​​​कोरियोग्राफर के हाथ से गया नेशनल फिल्म अवॉर्ड?

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार को निलंबित कर दिया है। उपनिदेशक इंद्राणी बोस के पत्र में कहा गया, ‘पोस्को अधिनियम के तहत अपराध के आरोप सामने आने से पहले शेख जानी बाशा को वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भाग लेने का पत्र दिया गया था। आरोपों की गंभीरता और मामला कोर्ट तक पहुंचने को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने जानी मास्टर को फिल्म थिरुचित्रम्बलम के लिए वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित करने का निर्णय लिया है’।

जानी मास्टर पर लगा ये आरोप

यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली शिकायतकर्ता के मुताबिक वह पिछले कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ मिलकर काम कर रही थीं। आउटडोर शूटिंग के दौरान मास्टर ने उनके साथ मारपीट की। महिला की शिकायत के बाद एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया। खबरों की मानें तो जानी मास्टर पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और किसी व्यक्ति को जानबूझकर चोट पहुंचाने सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पढ़ें  न्यूयॉर्क में सुविधाओं की कमी से खफा टीम इंडिया, रोहित-द्रविड़ ने जताई नाराजगी!

इन गानों में की कोरियोग्राफी

जानी मास्टर को तेलुगू फिल्मों में कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड की दुनिया में जानी को बॉलीवुड में उन्होंने ‘जय हो’ फिल्म का ‘फोटोकॉपी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ टाइटल ट्रैक, ‘लाल पीली अंखियां’ और ‘स्त्री 2’ से ‘आज की रात’ और ‘आई नहीं…’ की कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment