शादी का झांसा देकर रेप किया, बेटी के साथ घिनौनी हरकत… हैवानियत का शिकार डॉक्टर की आपबीती

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के आरोप में ग्राम प्रधान के पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्‍त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने पीड़िता के बयान के हवाले से बताया कि आरोपी सुनील की दो वर्ष पहले टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला के क्लीनिक पर ही उससे दोस्ती हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनील बागपत जिले के भेड़ापुर की ग्राम प्रधान का पति है।

पीड़िता के बयान के मुताबिक, सुनील ने उससे शादी का वादा कर उसका यौन और आर्थिक शोषण किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने कुछ वीडियो बनाए व आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींची और उसके विरोध करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि शनिवार रात सुनील उसके फ्लैट पर पहुंचा और उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें  कलयुगी बेटा! नशे की लत पूरी नहीं कर सकी मां, बेटे ने चाकू घोंप कर मार डाला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment