दुष्कर्म में असफल हुआ तो हैवानियत पर उतरा पड़ोसी, बच्ची की सिर कुचलकर कर दी हत्या; मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Now
1 Min Read

इरशाद को रामनगर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने के बाद इरशाद ने अपने घर में बच्ची की पत्थर से सिर कूचकर हत्या की थी। शव को बोरे में भरकर स्कूल में फेंका था।

इरशाद के दाहिने पैर में गोली लगी है। डीसीपी गौरव बंशवाल ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने के बाद इरशाद ने बच्ची की हत्या की। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपी को चिह्नित किया गया। देर रात चेकिंग के दौरान डोमरी में पुलिस टीम पर इरशाद ने हमला किया। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी है। क्राइम ब्रांच, रामनगर पुलिस और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पढ़ें  झांसी में ऑन ड्यूटी शराब पी रही पुलिस, CM योगी की सुरक्षा में थी दीवान की तैनाती; जमकर छलकाया जाम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment