रश्मिका मंदाना इस दिन विजय देवरकोंडा के संग लेंगी सात फेरे, वेडिंग डेट के साथ रिसेप्शन वेन्यू का भी हुआ खुलासा!

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के फेवरेट कपल के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का नाम शामिल रहता है। लंबे समय से विजय और रश्मिका की डेटिंग की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, इतना ही नहीं इसी साल इस कपल के सगाई को लेकर भी चर्चा काफी तेज रही।

अब शादी को लेकर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया है। इन दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि डियर कॉमरेड स्टार कब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

कब होगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदान की शादी

सिर्फ रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सबके फेवरेट मानी जाती है। कई मौके पर ये कपल एक दूसरे के प्रति प्यार को जाहिर करते हुए नजर आया है। अब खबर आ रही है कि नए साल में ये दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विजय और रश्मिका की शादी की तारीख की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि 2026 में ये दोनों एक दूसरे को हमेशा-हमेशा के लिए हमसफर बना लेंगे। खबर के अनुसार 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में मौजूद हैरिटेज पैलेस में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के सात फेरे लेंगे। इससे पहले दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन भी उदयपुर में किया जाएगा।

रश्मिका और विजय की डेस्टिनेशन वेडिंग में दोनों की फैमिली, करीबी दोस्त और फिल्मी सितारों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि, अभी विजय देवरकोंडा और रश्मिदा मंदाना की वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। इससे पहले 3 अक्टूब 2025 को हैदराबाद में इस कपल ने निजी समारोह के दौरान सगाई रचाई थी।

पढ़ें  'टॉक्सिक' का खतरनाक टीजर रिलीज, कार वाला सीन छुड़ा देगा पसीना, 'राया' बनकर यश ने कब्रिस्तान में मचाया गदर

इस मूवी से शुरू प्रेम कहानी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी साउथ सिनेमा की कई शानदार मूवीज में एक साथ नजर आई है। बता दें कि साल 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम के जरिए इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ना शुरू हुईं और धीरे-धीरे इनका रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद रश्मिका और विजय की जोड़ी 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म डियर कॉमरेड में दिखाई दी थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment