Greater Noida Authority के नए सीईओ रवि कुमार एनजी बने, रितु माहेश्वरी को हटाया! UP में 4 IAS अफसरों के तबादले

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में शन‍िवार देर रात सरकार ने चार वर‍िष्‍ठ अध‍िकार‍ियों का तबादला किया है। इसमें अपर सच‍िव से लेकर कम‍िश्‍नर तक को इधर से उधर क‍िया गया है।

जानकारी के मुताबिक, करीब आठ महीने बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को स्थायी सीईओ मिल गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने गोरखपुर के कमिश्नर रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सीईओ बनाया है।

रितु माहेश्वरी से ये जिम्मेदारी वापस ले ली है। हालांकि वह नोएडा प्राधिकरण की सीईओ बनी रहेंगी। दरअसल पिछले दिनों किसानों के दो महीने से अधिक समय तक चले धरने को समाप्त कराने को लेकर प्राधिकरण स्तर से कोई प्रयास नहीं किए गए थे।

किसानों की मांगों को हल करने के लिए भी ठोस पहल नहीं की जा रही थी। करीब दो सप्ताह पहले मुख्यमंत्री का गौतमबुद्ध नगर दौरा हुआ था। उससे एक दिन पहले धरना समाप्त कराया गया था।

इससे मुख्यमंत्री काफी नाराज थे। इसके बाद अटकलें लगने लग गई थीं कि जल्द ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से रितु माहेश्वरी को रवाना कर दिया जाएगा।

प्रदेश में चार वरिष्ठ IAS अध‍िकार‍ियों का तबादला

  • सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर भेजा गया है।
  • सचिव स्वास्थ्य रविंद्र को सचिव नगर विकास बनाया गया है ।
  • डीएम गोरखपुर कृष्णा करुणेश को मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सीईओ बनाया गया।
पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के हजारों बॉयर्स को मिलेगा मालिकाना हक, 46 प्रोजेक्ट में सुरु हुई फ्लैटों की रजिस्ट्री
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment