जेपी बिल्डर के द्वारा ग्रीन पार्क में किया जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ निवासियों ने प्राधिकरण से की शिकायत

Sanchar Now
4 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में जेपी बिल्डर के द्वारा नेचर पार्क पर कब्जा करने को लेकर जेपी सोसाइटी निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विरोध प्रदर्शन किया। बिल्डर के द्वारा नेचर पार्क में किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी निवासियों ने शिकायत की। लोगों की शिकायत के आधार पर जेपी सोसाइटी में प्राधिकरण द्वारा अनिवायताओं की जांच पूरी होने तक किसी भी नए निर्माण कार्य पर अधिकारियों ने रोक लगाने का आश्वासन दिया है।

दरअसल, जेपी बिल्डर के द्वारा जेपी सोसाइटी में स्थित 60 एकड़ के नेचर पार्क में नाजायज अतिक्रमण कर कब्जा किया जा रहा है। जेपी सोसाइटी में स्थित स्टार कोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा के नेतृत्व में निवासियों ने मौके पर पहुंचकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटा दिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अतिक्रमण के बारे में निवासियों ने शिकायत दी। जिसपर प्राधिकरण ने टीम भेज कर अग्रिम आदेश तक कोई भी अतिक्रमण नहीं करने व कोई निर्माण कार्य नहीं करने के आदेश दिए हैं।

जेपी सोसायटी के निवासी ने सोमवार को इकट्ठा होकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे जहां पर उन्होंने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारे लगाए और जेपी बिल्डर द्वारा फ्लोर एरिया रेशियो में की गई गड़बड़ियों नाजायज निर्माण कार्य निवासियों से नाजायज धन वसूली निवासियों के मेंटेनेंस डिपॉजिट को हड़पने की शिकायत की। इस दौरान निवासियों के प्रार्थना पत्र पर मुख्य कार्यपालिका अधिकारी ने सभा कक्ष में देते हुए अधिकारियों से शिकायत की। निवासियों ने डीजी सेट पर लगने वाले प्रदूषण नियंत्रक डिवाइस के संबंध में आ रहे खर्च को प्राधिकरण के स्थानांतरण आदेश के बावजूद जेपी बिल्डर तक वसूलने पर नाराजगी जताई है। जिसके बाद अधिकारियों के द्वारा बिल्डर को हिदायत दी गई कि वह वसूले गए रुपयों को वापस करें और जिन निवासीयो से पैसे वसूलने की धमकी उसने 30 सितंबर तक दी है उनके प्रीपेड मीटर में कोई पैसा नहीं कटेगा।

पढ़ें  यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टरों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा

जेपी सोसाइटी में स्थित सभी अनियमितताओं की जांच जब तक नहीं हो जाती है तब तक कोई नया निर्माण कार्य नहीं होगा। इसके साथ ही नेचर पार्क में जो अतिक्रमण किया गया है उसे बिल्डर के द्वारा तुरंत वहां से हटाया जाए। इस अवसर पर डॉक्टर रुपेश वर्मा ने उपस्थित निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि निवासियों की एकता की जीत हुई है। कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं है सत्य को परेशान किया जा सकता है परंतु पराजित नहीं। हम सभी इकट्ठा हुए इसलिए जीत पाए आगे भी हम इकट्ठा रहेंगे कोई भी नाजायज कार्य अतिक्रमण और निर्माण कार्य जैसे जेपी सोसाइटी में नहीं होने देंगे।

इस दौरान जेपी सोसायटी से त्रिलोचन सिंह, मीना सिंह, आरके सिंह, अनिल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश भाटी, देवेंद्र भाटी, आलोक सिंह, सुरेंद्र खुल्लर, मूलचंद शर्मा, नरेंद्र सिंह, विशाल चौधरी, कैप्टन बाबा वैजयंती वर्मा, नैना शर्मा, करनाल शर्मा व नरवीर सिरोही सहित अन्य सोसाइटी निवासी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment