सुपरटेक इकोविलेज 1 में सुरक्षा की मांग को लेकर निवासियों ने पुलिस के साथ की बैठक

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईको विलेज 1 के निवासियों ने रविवार को थाना प्रतिनिधि से मुलाकात की। इस दौरान सोसायटी में बढ़ती सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन की लापरवाहियों पर चर्चा की और लिखित शिकायत दी गई। निवासियों ने बताया कि बैठक के दौरान पुलिस ने हमारी शिकायतों को पूरी तरह वैध माना और आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लेंगे और जल्द हो समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

दरअसल, सुपरटेक इको विलेज सोसायटी में लगातार समस्याएं बढ़ती जा रही है जिसको लेकर वहां के निवासी परेशान है। कई बार बिल्डर से समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। सुरक्षा को लेकर सभी सोसाइटी निवासियों ने पुलिस से मिलकर उनके निस्तारण की मांग की है। इस दौरान पुलिस ने बैठक के बाद सोसायटी निवासियों समस्याओं को लेकर हितेश गोयल (IRP Representative) से बात कर के सुविधाओं को सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया है।

निवासियों की मुख्य समस्याएं व मांगे

अग्निशमान सुरक्षा की अनदेखी, बिजली आपूर्ति की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की विफलता को लेकर पुलिस ने IRP प्रतिनिधि हितेश गोयल से जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही…

मांगे पूरी न होने पर होगा बड़ा आंदोलन

सुपरटेक इको विलेज 1 सोसायटी के निवासियों को पुलिस से बैठक के बाद समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस दौरान सोसायटी निवासियों ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जल्द उचित कार्रवाई होगी और सोसायटी में सुरक्षा व सुविधा प्रबंधन में सुधार आएगा। इस के साथ ही सोसायटी के निवासियों ने कहा कि अगर हमारी सभी जायज मांगे पूरी नहीं होती तो आगे चलकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पढ़ें  पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे छात्र की कार एक्सीडेंट में हुई मौत

बैठक में सोसायटी की ओर से करीब 50 निवासियों ने हिस्सा लिया। जिसमे मुख्यतः शेषमणि सिंह, समीर भारद्वाज, सनी सिंह, बी. एस. त्रिपाठी, जी. एस. वर्मा, संतोष सिंह,अमित सिंह, पंकज दुबे, अनुज द्विवेदी, निशित पांडेय ,संदीप तिवारी, हरिओम, विकास , अश्विनी त्रिपाठी, रोशन, श्याम प्रधान, ऋषिच,अमित सिंह और तमाम निवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment