ग्रेटर नोएडा के 11 सेक्टरों के निवासियों को सामुदायिक केंद्र की जल्द मिलेगी सौगात

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के 11 सेक्टरों के निवासियों को सामुदायिक केंद्र की सौगात जल्द मिल जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर इन 11 सेक्टरों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण चल रहा है। इन सभी सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पर लगभग 21.50 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिन सेक्टरों मेें सामुदायिक केंद्र नहीं हैं वहां नए सामुदायिक केंद्र का निर्माण किये जाएं और जहां पहले से बने हैं, लेकिन जर्जर हो गए हैं तो उनकी मरम्मत कराएं। सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्कल 5 व 6 की तरफ से 11 सेक्टरों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। ये सामुदायिक केंद्र सेक्टर ओमीक्रॉन वन ए, ज्यू वन, ज्यू टू, ज्यू थ्री, ईटा वन, जीटा वन, डेल्टा थ्री, सेक्टर 37, सेक्टर 36, पाई वन और स्वर्णनगरी में बन रहे हैं। इन सामदायिक केंद्रों का निर्माण तेजी से चल रहा है। सेक्टर ईटा वन, जीटा वन, डेल्टा थ्री, सेक्टर 37, सेक्टर 36, पाई वन और स्वर्णनगरी में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र इस साल के अंत तक बन जाने की उम्मीद है , जबकि सेक्टर ओमीक्रॉन वन ए, ज्यू वन, ज्यू टू व ज्यू थ्री में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्रों का निर्माण मार्च 2025 में पूरा करने का लक्ष्य है।

ये सामुदायिक केंद्र दो मंजिला बन रहे हैं। ग्राउंड तल पर लॉबी, पार्टी हॉल, किचन, स्टोर, एक रूम और लेडीज व जेंट्स ट्वॉयलेट और प्रथम तल पर लॉबी, लाइब्रेरी और लेडीज व जेंट्स ट्वॉयलेट की सुविधा होगी। इसके अलावा हर सामुदायिक केंद्र में लगभग 50 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इन सामुदायिक केंद्रों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि सेक्टरवासियों को जल्द सामुदायिक केंद्र की सुविधा दी जा सकी। उन्हें किसी आयोजन के लिए परेशान न होना पड़े।

पढ़ें  रखरखाव के सभी कार्य 31 मार्च तक पूरा करने का दिया लक्ष्य,जी-20 समिट की तैयारियों की सीईओ ने की समीक्षा

इन सेक्टरों में बन रहे सामुदायिक केंद्र

ओमीक्रॉन वन ए
ज्यू वन
ज्यू टू
ज्यू थ्री
ईटा वन
जीटा वन
डेल्टा थ्री
सेक्टर 37
सेक्टर 36
पाई वन
स्वर्णनगरी

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment