देविका गोल्ड होम्स सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर की सद्बुद्धि के लिए किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की देवीका गोल्ड होम्स सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। निवासियों ने इस दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन करते हुए विरोध भी प्रकट किया। लगभग 3 घंटे तक चले सुंदर कांड पाठ में सोसायटी के निवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से निवासियों में रोष है। सोसायटी के निवासियों ने कई बार बिल्डर व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से इस मामले में शिकायत की है लेकिन उसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देवीका गोल्ड होम्स सोसायटी में मूलभूत सुविधाएं निवासियों को नहीं मिल रही है। अभी तक अधिकांश निवासियों की रजिस्ट्री नहीं की गई है। इसके साथ ही सोसाइटी में गंदगी, सीपेज, एसटीपी, फायर, क्लब, पार्क और सोसाइटी के अंदर चारों तरफ रोड सहित आदि समस्याएं व्याप्त है। जिनके समाधान के लिए सोसायटी के निवासियों ने कई बार बिल्डर से शिकायत की है। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए और बिल्डर को सद्बुद्धि देने के लिए आज रविवार को सोसायटी के निवासियों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया और बिल्डर को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

इस दौरान समिति के निवासियों ने बताया कि मेंटेनेंस ऑफिस के बाहर शनिवार को धरना दिया गया था। जिसके बाद थाना बिसरख पुलिस की मध्यस्थता के बाद धरना खत्म हुआ था। पुलिस ने बिल्डर और निवासियों के बीच एक मीटिंग करने के लिए मेंटेनेंस के अधिकारियों को बोला था लेकिन बिल्डर के ढुल मूल रवैया से सभी निवासी परेशान है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर हमेशा झूठ बोलता है। कभी कोई काम समय से नहीं करता इसीलिए रविवार को सोसायटी के निवासियों ने बेसमेंट में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया और बिल्डर की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में घर मे सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

सोसायटी के निवासियों ने बताया कि बिल्डर के द्वारा सिक्योरिटी व सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से सोसाइटी में कभी सिक्योरिटी गार्ड हड़ताल करते हैं तो कभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते हैं। इनके कारण सोसाइटी में गंदगी का अंबार लग जाता है और बदबू से सोसायटी निवासियों का जीना दरबार हो हो रहा है। इन समस्याओं से निजात के लिए कई वर्षों से सोसायटी के निवासी बिल्डर से लगातार बातचीत करते हुए समाधान की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों से भी निवासियों ने कई बार बिल्डर की शिकायत की है। इसके बाद कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों, बिल्डर और सोसायटी के निवासियों के बीच मीटिंग हुई और उसमें इन सब के समाधान की बात की गई लेकिन उसके बाद भी किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

वही सोसायटी निवासी दीपक दुबे ने बताया कि उनकी समस्या को नहीं तो बिल्डर सुन रहा है और न ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी सुन रहे हैं। सोसाइटी में अनगिनत समस्याएं हैं जिनकी वजह से वहां पर रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोसायटी के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही है वहीं सुरक्षा और सफाई को लेकर भी समस्या बनी हुई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment