ग्रेटर नोएडा में सेक्टर बीटा 1 में RWA के चुनाव कराने को लेकर सेक्टरवासियों ने की मीटिंग

Sanchar Now
1 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 1 के बरात घर मे सोमवार को 8 सितम्बर 2024 को साम 4 बजे सेक्टरवासियों ने बीटा 1 में RWA गठित करने के लिए एक मीटिंग की। जिसमे सेकड़ो की संख्या में सेक्टरवासी मीटिंग में पहुँचे और अपने अपने विचार रखे। मीटिंग में RWA चुनाव कराने पर काफी चर्चा हुई व काफी महत्वपूर्ण विषयो पर बातें हुई। सभी सेक्टरवासियों की एक मत राय करते हुए कहा कि सेक्टर में वोटिंग द्वारा चुनाव सम्पन कराया जाये।

मीटिंग में चुनाव कराने के लिए एक चुनाव कमेटी बनाई गई जिसकी देख रेख में कानूनी प्रक्रिया के तहत RWA बायलॉज के हिसाब से वोटिंग द्वारा आगामी 27 अक्टूबर 2024 को सेक्टर बीटा के बरात घर मे RWA का चुनाव सम्पन कराया जायेगा।

जो भी सेक्टर वासी अब RWA का चुनाव लड़ना चाहता है वो अपनी टीम तैयार कर चुनाव कमेटी से बात कर आगे आये और चुनाव लड़े। चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति बीटा का निवासी हो उसका अपना मकान हो वो RWA का चुनाव लड सकता है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 80 करोड़ की लागत से बनेगा पहला एसटीपी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment