सम्मान! इंटरनेशनल वूमेंस डे के उपलक्ष्य में महिलाओं के प्रति अनोखा सम्मान, 6 घंटे तक फ्री में खिलाए गोलगप्पे

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा में महिलाओ को फ्री पानी पूरी (गोलगप्पे) खिलाई गई। दरअसल, एक रेस्टोरेंट मालिक ने महिलाओ को सम्मान देते हुए बुधवार को महिलाओं को एक साथ एक जगह पर वूमेंस डे पर उनको फ्री में पानीपुरी खिलाकर एक नई दिशा दी है। 50 हजार से ज्यादा पानी पुरी का बजट रखा गया है, जिसमें ग्रेटर नोएडा व नोएडा से तमाम महिलाओ नर वहां पर पहुंचकर इस आयोजन का लुफ्त उठाया है।

ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन स्थित बाबू रतन कैटर्स के मालिक सुनील कुमार शर्मा ने महिलाओं को सम्मान देते हुए 6 घंटे तक लगातार फ्री में पानी पुरी खिलाने का लक्ष्य रखा है,उनका मानना है कि हम महिलाओं का सम्मान करते हैं। हालांकि इंटरनेशनल महिला दिवस 8 मार्च को था लेकिन होली होने की वजह से हम उस दिन इस प्रोग्राम को आयोजित नहीं कर पाए। आज उन्होंने ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर में इस प्रोग्राम को बड़ी धूमधाम से महिलाओं के सम्मान को देखते हुए 50 हजार से ज्यादा पानी पुरी को फ्री में खिलाने का लक्ष्य रखा है।

सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से वह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को सम्मान देने के लिए इस आयोजन को करते हैं इस आयोजन में आने वाली सभी महिलाओं को फ्री में गोलगप्पे खिलाए जाते हैं। यहां पर हर साल इंटरनेशनल वूमेंस डे पर महिलाओं को सम्मान के तौर पर इस प्रोग्राम में शामिल किया जाता है और उन्हें फ्री में जितना चाहे उतना पानी पूरी खाने का मौका दिया जाता है। आज भी महिलाओं के चेहरे पर काफी खुशी थी और जो महिलाएं गोलगप्पे खा रही थी उनका मानना था कि हम बेहद खुश हैं कि हमको एक अलग से सम्मान दिया जा रहा है। हर साल यहां पर इस प्रोग्राम का महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया जाता है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चलती बस में अचानक से लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment