रियान पराग ने पांच सीजन के बराबर इस साल बना दिए रन! टीम इंडिया के लिए ठोका दावा

Sanchar Now
2 Min Read

रियान पराग और संजू सैमसन ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान आईपीएल 2024 में 500 रन पूरे किए। रियान पराग इस मैच में सिर्फ दो रन से अर्धशतक से चूक गए। अपनी इस पारी की मदद से उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रियान पराग पांचवें अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं, जिन्होंने एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। रियान पराग ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने राजस्थान के लिए सर्वाधिक रन बनाए।

पंजाब किंग्स के खिलाफ रियान पराग ने 34 गेंद में 6 चौके की बदौलत 48 रन बनाए। इस पारी की बदौलत उन्होंने जारी सीजन में 500 रन पूरे किए। उन्होंने पहली बार आईपीएल के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। बतौर अनकैप्ड प्लेयर सबसे पहले 500 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम है, उन्होंने 2008 में ये कारनामा किया था। सूर्यकुमार यादव ने 2018 में ये उपलब्धि हासिल की थी।

ईशान किशन ने 2020 में, यशस्वी जायसवाल ने 2023 में और रियान पराग ने 2024 में ये कारनामा किया। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2024 में लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग 48 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 28 रन का योगदान दिया। पंजाब किंग्स के लिए सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने दो दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में पंजाब की पारी लड़खड़ाई और पावरप्ले में ही टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान सैम करन ने 63 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

पढ़ें  अंपायर से भिड़े रियान पराग, बीच मैदान में हो गया बवाल; मैदान पर जो हुआ देख दंग रह जाएंगे आप

अनकैप्ड खिलाड़ियों ने एक सीजन में 500+ आईपीएल रन बनाए

शॉन मार्श (2008)
सूर्यकुमार यादव (2018)
ईशान किशन (2020)
यशस्वी जयसवाल (2023)
रियान पराग (2024)*

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment