तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, नाबालिक परिचालक चला रहा था कैंटर

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बील अकबरपुर गांव में नेशनल हाईवे 91 पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। कैंटर बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटा हुआ ले गया वहीं बाइक पर रखे हुए दूध के डब्बे और बाइक कैंटर के नीचे आ गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों को चौकी लेकर चली गई।

दरअसल, सिकंदराबाद के शेरपुर गांव निवासी अजय बाइक से दूध लेकर नोएडा जा रहा था नेशनल हाईवे 91 पर बील अकबरपुर गांव के नजदीक पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के कट के पास कैंटर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी और बाइक को घसीटते हुए कई फुट दूर तक ले गई जिसमें बाइक सवार अजय घायल हो गया व दूध के डब्बे और बाइक कैंटर के नीचे आ गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घायल बाइक सवार अजय ने बताया कि वह दूध की सप्लाई करने के लिए बाइक से नोएडा जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मारी और घसीट के कई फीट दूर ले गया जिसमें उसकी बाइक व दूध के डब्बे कैंट के नीचे आ गए सारा दूध सड़क पर बिखर गया और बड़ी मुश्किल उसकी जान बच पाई उसको हल्की छोटे आई है वही उसने बताया कि कैंटर को नाबालिक परिचालक चला रहा था जबकि ड्राइवर कैंटर ने अलग बैठा हुआ था जिसके कारण लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।

पढ़ें  गांजा तस्करी व लूट करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और वहां पर भीड़ लग गई सूचना पाकर दादरी थाने की भी आई थी पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल अजय व कैंटर चालक परिचालक और कैंटर को चौकी पर लेकर चले गए।

नाबालिक परिचालक चला रहा था कैंटर

हादसे में घायल बाइक सवार अजय ने बताया कि घटना के समय नाबालिक परिचालक कैंटर चला रहा था जबकि ड्राइवर साइड में बैठा हुआ था परिचालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ जिसके कारण तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक नई जोरदार टक्कर मारी और बाइक को घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गई जिसमें बाइक सवार अजय घायल हो गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment