दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में हुआ सड़क हादसा, सब इंस्पेक्टर की हुई मौत

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। प्रगति मैदान टनल में रविवार को हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार सब इंस्पेक्टर एन के पवित्रन की मोटरसाइकिल फिसल गई,जिन्हे गंभीर हालत में लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि टनल में पानी फैला रहता है। ऐसे में पानी में मोटरसाइकिल फिसलने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि वह सभी बिंदुओं को ध्यान ने रख मामले की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस अधिकारी के अनुसार एन के पवित्रन 112 आशीर्वाद अपार्टमेंट आइपी एक्सटेंशन इलाके में रहते थे। वह पूर्वी जिले की क्राइम टीम में थे।

रविवार को प्रगति मैदान टनल में उनके सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर आइ राहुल मौके पर पहुंचे और उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एन के पवित्रन मूलरूप से केरल के रहने वाले थे और उनका बेटा कशिश अभी दुबई में रहता है। उनके बेटे और परिवार को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है। पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर जांच ने जुटी है।

पढ़ें  आप सरकारी जमीनों पर कब्जा कर अवैध धार्मिक स्थल बना देते हैं... मजार ध्वस्तीकरण के खिलाफ याचिकाकर्ता को खंडपीठ ने लगाई फटकार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment