कोच राहुल की विदाई को लेकर रोहित शर्मा हुए भावुक, पुराने दिनों को किया याद

Sanchar Now
3 Min Read

न्यूयॉर्क: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ रोकने की पूरी कोशिश की है। द्रविड़ ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया था कि टी20 विश्व कप भारतीय टीम के साथ उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। रोहित इसके एक दिन बाद राष्ट्रीय टीम में अपने पहले कप्तान के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। गौतम गंभीर को द्रविड़ के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया है या नहीं।

रोहित ने टी20 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले कहा, ‘मैंने उन्हें रोकने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन जाहिर तौर पर ऐसी कई चीजें हैं जिनका उन्हें ध्यान रखना होगा। मैंने व्यक्तिगत रूप से उसके साथ अपने समय का आनंद लिया।’ रोहित ने इस मौके पर अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राहुल की कप्तानी में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था।

राहुल द्रविड़ टीम इंडिया में मेरे पहले कप्तान थे

उन्होंने कहा, ‘जब मैंने आयरलैंड में डेब्यू किया था तो वह मेरे पहले अंतरराष्ट्रीय कप्तान थे। जब मैं टेस्ट मैचों के लिए टीम में आया था तब मैंने उन्हें करीब से खेलते हुए देखा था। वह हम सभी के लिए इतने बड़े आदर्श रहे है।’ उन्होंने कहा, ‘बड़े होते हुए, हमने उन्हें खेलते हुए देखा है और हम जानते हैं कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से एक खिलाड़ी के रूप में क्या हासिल किया है। हम पिछले कुछ सालों में टीम के लिए उनके योगदान की सराहना करते है।’

पढ़ें  तिलक वर्मा की होगी वनडे टीम में एंट्री, 20 अगस्त को होने जा रहा है बड़ा एलान

रोहित ने ‘वॉल’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘वह टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिए जाने जाते हैं।’ रोहित-द्रविड़ युग में भारत अभी तक कोई वैश्विक ट्रॉफी नहीं जीत सका है लेकिन टीम के विकास में मुख्य कोच का योगदान बहुत बड़ा है।

मैंने राहुल द्रविड़ से बहुत कुछ सीखा- रोहित

रोहित ने कहा, ‘उन्होंने अपने पूरे करियर में बहुत मजबूती दिखाया है और जब वह एक कोच के रूप में यहां आए, तो मैं उनसे सीखना चाहता था। यह बहुत फलदायी रहा है। बड़ी ट्रॉफी के अलावा, हमने सभी प्रमुख टूर्नामेंट और सीरीज जीतीं। उनके साथ काम करते हुए मैंने हर चीज का आनंद लिया है। हमने यह तय करते हुए कि टीम को किस दिशा में जाना है।’ द्रविड़ ने नवंबर 2021 में टीम की कमान संभाली थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment