58 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने Ronit Roy, सामने आया लिप लॉक का वीडियो, बच्चों के सामने इनके साथ लिए सात फेरे

Sanchar Now
3 Min Read

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाले रोनित रॉय को भला कौन नहीं जानता।एक्टर अपने लुक्स और दमदार एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। फिलहाल एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 58 साल की उम्र में दोबारा शादी करने को लेकर रोनित रॉय सुर्खियों में बने हुए हैं। जानिए आखिर एक्टर ने किससे दूसरी शादी की है।

रोनित रॉय ने  58 साल की उम्र में की दोबारा शादी 

दरअसल,  रोनित रॉय ने जिससे शादी की है वो कोई और नहीं बल्कि उनकी ही पत्नी नीलम बोस रॉय हैं, जिसके संग उन्होंने दोबारा शादी कर ली है। जी हां, रोनित ने अपनी 20वीं शादी की सालगिरह के खास मौके पर बीवी संग दोबारा सात फेरे लिए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का वीडियो शेयर कर फैंस संग ये खुशखबरी साझा की है। रोनित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के कई वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें कपल 20 साल बाद फिर से शादी के सातों वचन को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौैरान रोनित और नीलम का बेटा अगस्त्य बोस भी मम्मी-पापा की शादी को एंजॉय करता हुआ दिख रहा है।  शादी के दौरान रोनित रॉय की पत्नी नीलम लाल रंग की साड़ी पहने और गहनों से सजी नई-नवेली दुल्हन की तरह तैयार नजर आईं, वहीं रोनित रॉय सफेद और लाल रंग का कुर्ता-पायजामा पहने दिखे।

 एक्टर की पहली शादी लंबी नहीं चली

बता दें कि रोनित रॉय ने साल 2003 में एक्ट्रेस और मॉडल नीलम सिंह संग दूसरी शादी की थी। नीलम के साथ उनके दो बच्चे हैं। वहीं नीलम से पहले एक्टर की शादी जोहाना नाम की महिला से की थी और इस शादी से उनका एक लड़की भी है। हालांकि । रोनित रॉय की पहली शादी कुछ ज्यादा लंबी नहीं चली थी गौरतलब है कि रोनित रॉय ने कई सारे सीरियल में दमदार किरदार से लोगों को इम्प्रेस किया है। टीवी सीरियलों के अलावा एक्टर ने फिल्मों में भी काम किया है। टेलीविजन की दुनिया में उनका नाम खूब चला। एक्टिंग की दुनिया के अलावा रोनित रॉय का खुद का बिजनेस भी है। उनकी अपनी एक सिक्योरिटी एजेंसी है।

पढ़ें  RCB पर कहर बनकर टूटे मोहम्मद सिराज ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड; IPL में पहली बार किया ऐसा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment