Delhi Excise Policy Scam: शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत, ED ने किया था गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार कारोबारी दिनेश अरोड़ा को कोर्ट ने एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. अरोड़ा को मनी लांड्रिंग केस में छह जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से अरोड़ा न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद थे. कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान उनके वकील आरके ठाकुर की बहस के बाद उन्हें जमानत दी.

मामले में 29 लोगों पर है केसः दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी ने कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया था. इस सूची में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के संचार विभाग के चेयरमैन विजय नायर और कई शराब कारोबारी का नाम शामिल हैं. इनमें से दिनेश अरोड़ा और शरद पी रेड्डी सरकारी गवाह बन चुके हैं. इनके अलावा गौतम मल्होत्रा, राजेश जोशी को कोर्ट से नियमित जमानत मिल चुकी है.

वहीं, शरद पी रेड्डी और राघव मगुंटा को अंतरिम जमानत मिल चुकी है. इससे पहले सीबीआई ने भी दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया था. लेकिन दिनेश सरकारी गवाह बन गया था. उसने सारी जानकारी देने की बात कही थी और जांच में सहयोग का भी हवाला दिया था. इसके बाद सीबीआई ने दिनेश अरोड़ा के खिलाफ केस खत्म करने की तैयारी शुरू कर दी थी. नवंबर 2022 में कोर्ट ने अरोड़ा को सीबीआई का गवाह बनने की अनुमति दी थी

मनीष सिसोदिया को नहीं मिल रही जमानतः इस केस से जुड़े कई आरोपी जेल के बाहर आ चुके हैं. अन्य आरोपी जेल में हैं और जमानत के लिए प्रयासरत हैं. इन लोगों में से मनीष सिसोदिया ऐसा नाम है, जिसकी जमानत याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट से ईडी और सीबीआई दोनों मामलों में खारिज हो चुकी है. सिसोदिया ने गुरुवार को ईडी और सीबीआई दोनों केस में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

पढ़ें  UP: शर्मनाक! 8 घंटे चिता पर रखा रहा मां का शव, प्रॉपर्टी के लिए लड़ती रहीं बेटियां
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment