गांव व सेक्टरों के विकास कार्यों में खर्च होंगे 85 करोड रुपए, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया की शुरू

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टरों व गांव में मरम्मत व रखरखाव के कार्यों में तेजी लाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण के द्वारा 23 कार्यों के लिए लगभग 85 करोड रुपए के टेंडर निकाले गए हैं। इसी महीने टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर काम शुरू करने की तैयारी है। प्राधिकरण के द्वारा इन टेंडरों से गांव में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी।

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व गांव में विकास में रखरखाव के कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ के निर्देश पर अमल करते हुए परियोजना, जल सीवर और उड़ान विभाग ने 23 कार्यों के लिए करीब 85 करोड रुपए के टेंडर जारी किए हैं।

प्राधिकरण के जल सेवर विभाग के महाप्रबंधक जितेंद्र गौतम ने बताया कि सेक्टर इकोटेक दो व तीन के एसटीपी का 5 वर्ष तक रख रखाव संचालन के लिए टेंडर जारी किए गए हैं इस कार्य पर लगभग 11 करोड रुपए खर्च होंगे। इसके साथ ही जॉन 1, 2, 3, 4 व 5 के गांव व सेक्टर में सीवर सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए लगभग 70 करोड रुपए के टेंडर जारी किए गए हैं। पौवारी स्थित गौशाला में बिजली कार्य और सिरसा कासना व अन्य गांवो में 6% आबादी भूखंडों में विद्युतीकरण के लिए भी टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

 

इकोटेक 6, 7 और 8 में पार्कों में ग्रीन बेल्ट के विकास और अनुरक्षण के कार्यों के लिए भी टेंडर जारी हुए हैं। सेक्टर टेक्जॉन टू में 60 में 45 मीटर चौड़ी सड़क की ब्रिक ड्रेन की रिपेयरिंग, सेक्टर बीटा वन व सेक्टर स्वर्ण नगरी में शॉपिंग कंपलेक्स की मरम्मत, सेक्टर म्यु टू में 29.76 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में चार मंजिला फ्लैटों की मरम्मत, अच्छेजा व डबरा गांव के शमशान घाट की मरम्मत का कार्य आदि के लिए भी टेंडर जारी की गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन जी रवि कुमार ने निर्धारित अवधि में टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर इन कार्यों को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए।

पढ़ें  पीजी व होस्टलों से लैपटॉप चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के लैपटाप सहित अन्य सामान बरामद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment