बिग बॉस 14 की विजेता Rubina Dilaik की कार का हुआ एक्सीडेंट, सदमे में एक्ट्रेस, पति अभिनव शुक्ला ने दी जानकारी

Sanchar Now
3 Min Read

Rubina Dilaik Car Accident: रुबीना दिलैक टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. रुबीना हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि एक्ट्रेस बीते दिन एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं. रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने ट्विटर पर दुर्घटनास्थल की कुछ तस्वीरें शेयर कर ये जानकारी दी साथ ही पत्नी रुबीना का हेल्थ अपडेट भी दिया.

अभिनव द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की कार बुरी तरह डैमेज हुई है. हालांकि रुबीना इस हादसे में बाल-बाल बच गईं. पोस्ट में अभिनव ने कार को टक्कर मारने वाले ड्राइवर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मुंबई पुलिस से एक्शन लेने की भी अपील की है.

रुबीना दिलाइक का कार एक्सीडेंट हो गया है

रुबीना दिलैक के एक कार एक्सीडेंट की खबर मिलते ही फैंस टेंशन में आ गए हैं. हालांकि, उनके पति ने एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वह ठीक हैं और उन्होंने मेडिकल टेस्ट भी लिया. अभिनव शुक्ला ने ट्विटर  पर शेयर किया, “हमारे साथ हुआ, आपके साथ हो सकता है. ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले फोन पर बेवकूफों से सावधान रहें. इससे भी ज्यादा वह खड़े होकर मुस्कुरा रहा है. ज्यादा जानकारी बाद में. रुबीना कार में थी वो ठीक है, उसे मेडिकल के लिए ले जा रहा हूं. मुंबई पुलिस आपसे सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते है!”

रुबीना के एक्सीडेंट की खबर से फैंस की बढ़ी टेंशन

अभिनव द्वारा जैसे ही एक्सीडेंट स्पॉट तस्वीरें शेयर की गई वैसे ही  रुबीना दिलैक के फैंस एक्ट्रेस की सलमाती की दुआ करने लगे. एक फैन ने पूछा “क्या वह ठीक है? हमें अपडेट बताएं !!” वहीं एक और ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा, , “प्लीज ध्यान रखना.” एक और फैन ने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि आप दोनों ठीक हैं, प्लीज ध्यान रखें,” वहीं एक और ने कमेंट किया, “आप दोनों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं..आप लोग अपना ख्याल रखें प्लीज.”

पढ़ें  ऑस्कर नॉमिनेशन 2026: इस फिल्म को मिले सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन, भारत की 'होमबाउंड' बाहर, देखें पूरी लिस्ट

रुबीना वर्कफ्रंट

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो रुबीना अपने शो ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास’ से काफी फेमस हुईं. इसके बाद वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में नजर आईं और सीजन की विनर भी रहीं. एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के हिट स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की भी कंटेस्टेंट रही थीं. इसके बाद, रुबीना ने पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ के मंच पर अपने अमेजिंग डांस मूव्स से आग लगा दी थी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment