कानपुर में पटरी से उतरी साबरमती एक्सप्रेस, सभी यात्री सुरक्षित, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Sanchar Now
4 Min Read

यूपी के कानपुर में आज सुबह रेल हादसा (Train accident) हो गया. यहां ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज सुबह 2:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकरा गया. इसके बाद पटरी से उतर गया. इस घटना के बाद कुछ निशान देखे गए हैं. कुछ निशान लोको से 16वें कोच के पास मिले थे. शुरुआती जांच के अनुसार, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है.

रेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि हादसे के एविडेंस सुरक्षित कर लिए गए हैं. आईबी और यूपी पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है. इस घटना में यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है. पैसेंजर्स के लिए अहमदाबाद के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है.

वहीं कानपुर एडीएम सिटी राकेश वर्मा ने कहा कि 22 बोगियां पटरी से उतरी हैं, गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ है. सभी यात्रियों को बस से वापस स्टेशन भेजा जा रहा है. एक मेमो ट्रेन भी यहां आ रही है. किसी तरह से कोई हताहत नहीं हुआ है.

बता दें कि शुक्रवार की देर रात कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. यहां ट्रेन के 22 डिब्बे बेपटरी हो गए. गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है.

इस हादसे को लेकर ड्राइवर ने भी कहा है कि हादसा प्रथम दृष्टया बोल्डर के इंजन से टकराने की वजह से हुआ है, क्योंकि जैसे ही बोल्डर इंजन से टकराया, वैसे ही इंजन का कैटल गार्ड मुड़ गया.

पढ़ें  यूपी में तबादलों का सिलसिला जारी, अब एक आइपीएस व सात पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी

रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के सभी इंतजाम किए गए हैं. यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है. सीनियर अधिकारी घटनास्थल और कंट्रोल रूम में मौजूद हैं. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन को रवाना कर दिया गया है. यात्रियों की मदद के लिए रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं.

रेलवे की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर

प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353
कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015
मिर्जापुर 054422200097
इटावा 7525001249
टुंडला 7392959702
अहमदाबाद 07922113977
बनारस सिटी 8303994411
गोरखपुर 0551-2208088

इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल

(1) 01823/01824 (वी झांसी-लखनऊ) JCO 17.08.24

(2) 11109 (वी झांसी-लखनऊ जंक्शन) JCO 17.08.24

(3) 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO 17.08.24

(4) 01814/01813 (कानपुर-वी झांसी) JCO 17.08.24

(5) 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO 17.08.24

(6) 01889/01890 (ग्वालियर-भिंड) JCO 17.08.24

इन ट्रेनों का किया गया मार्ग परिवर्तन

(1) 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झांसी) JCO 16.08.24 परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी- इटावा- भिंड- ग्वालियर-वी झांसी.

Advertisement

(2) 22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.2024 गोविंदपुरी- इटावा- भिंड- ग्वालियर- वी झांसी.

(3) 20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.24 कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर-वी झांसी.

सिलीगुड़ी के रंगा पानी में मालगाड़ी पटरी से उतरी 

वहीं दूसरा हादसा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी-रंगा पानी में भी हुआ है. ये एक्सीडेंट एक प्राइवेट यार्ड में हुआ, जहां ईंधन ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई. देर रात सिलीगुड़ी -रंगा पानी इलाके में मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी ईंधन ले जा रही थी.

रेलवे का कहना है कि ये हादसा एक प्राइवेट यार्ड में हुआ. ऐसे में रेल मंत्रालय से उसका कोई लेना देना नहीं है. इससे पहले भी रंगा पानी में 15 दिन पहले एक और मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी. इसी इलाके में इस साल जून के महीने में कंचनजंघा एक्सप्रेस का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. यहां 2 महीने के अंदर 3 ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं.

पढ़ें  'प्रभु श्रीराम हमें क्षमा करें', प्राण प्रतिष्ठा के बाद ऐसा क्यों बोलें PM मोदी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment