SANCHAR NOW
Advertisement
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
No Result
View All Result
SANCHAR NOW
No Result
View All Result
Home मनोरंजन खेल

भारतीय फैंस के लिए दुखद खबर, दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले फिर चोटिल हुए पंत

Sanchar Now by Sanchar Now
09/11/2025
in खेल, मनोरंजन
0
भारतीय फैंस के लिए दुखद खबर, दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले फिर चोटिल हुए पंत

बेंगलुरु: भारत-ए और साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे अनॉफिशियल टेस्ट मैच ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को चिंता में डाल दिया है। मैच के तीसरे दिन भारत-ए की दूसरी पारी में कप्तान ऋषभ पंत को चोट लगने पर रिटायर होना पड़ा है। पंत को बल्लेबाजी करते समय अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोरेकी की गेंद पर 3 बार अलग-अलग जगह चोट लगी, जिसके बाद उन्होंने दर्द से कराहते हुए पवेलियन लौटने का फैसला लिया है। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगी चोट के बाद इसी सीरीज से क्रिकेट पिच पर वापस लौटे थे और साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इसके चलते पंत के रिटायरमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को भी चिंता में डाल दिया है। हालांकि बताया जा रहा है कि पंत की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्होंने केवल सावधानी के नाते मैदान से वापस लौटने का निर्णय लिया है। भारत-ए फिलहाल दूसरी पारी में 5 विकेट पर 197 रन बना चुकी है, जिससे उसकी कुल बढ़त 231 रन की हो गई है।

तीन अलग-अलग जगह लगी है गेंद

ऋषभ पंत दूसरी पारी में अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने एक गेंद पर कलाई के जरिये बेहतरीन छक्का भी स्क्वॉयर लेग के ऊपर से लगाया था। 22 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के से 17 रन बना चुके पंत के सामने अफ्रीकी तेज गेंदबाज त्शेपो मोरेकी ने बाउंसर डाला। पंत ने उसे अपने खास अंदाज में रिवर्स हुक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद की तेजी पर बीट हो गए। गेंद सीधे उनके जबड़े के पास हेलमेट में लगी, जिससे वे नीचे गिर गए। इसके बाद पंत फिर से उठे। इसके बाद मोरेकी की एक गेंद को उन्होंने पुल करने की कोशिश की, लेकिन एक बार फिर चूके और गेंद सीधे उनके बाएं हाथ की कोहनी पर जाकर लगी। इससे पंत दर्द से कराहते दिखाई दिए। फिर उन्होंने एक गेंद पर डिफेंस करने की कोशिश की,लेकिन गेंद उन्हें बीट करते हुए सीधे पेट में जाकर लगी। इसके बाद पंत दर्द से बुरी तरह कराहने लगे और खेल को बीच में ही रोकना पड़ा। टीम फिजियो मैदान में पहुंचे और पंत से बात की। पंत ने हाथ और पेट में दर्द होने की बात बताई। इसके बाद फिजियो की सलाह पर उन्होंने रिटायर होने का फैसला लिया।

पढ़ें  एशिया कप से पहले भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, इस खिताब के लिए लड़ेंगे लड़ाई, टीम इंडिया करेगी हिसाब बराबर

टेस्ट सीरीज से पहले नहीं लेना चाहते रिस्क

ऋषभ पंत लंबे समय बाद क्रिकेट पिच पर चोट से ठीक होकर वापस लौटे हैं। इंडिया-ए की कप्तानी करते हुए पहले अनॉफिशियल टेस्ट में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ उन्होंने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इस दौरान वे पूरी तरह फिट दिखे थे। इसके चलते उन्हें साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम के खिलाफ शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में भी शामिल किया गया है। टीम सूत्रों के अनुसार, पंत को साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ मैच में लगी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन वे फिर से घायल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर होने का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने रिटायर होने का फैसला लिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ प्लास्टर में की थी बैटिंग

पंत इंग्लैंड के दौरे पर चौथे टेस्ट मैच के दौरान पैर में गेंद लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गेंद से उनका पैर फ्रेक्चर हो गया था और उन्हें पिच से लिफ्ट करके लाना पड़ा था। इसके बाद उनके पैर की सर्जरी हुई थी और प्लास्टर चढ़ाया गया था। हालांकि इस हाल में भी पंत ने टीम की जरूरत को देखकर दोबारा पिच पर उतरकर बल्लेबाजी की थी और अपनी फिफ्टी पूरी की थी। उनके इस हौसले के लिए पूरे क्रिकेट जगत में उनकी तारीफ हुई थी। इसके बाद से ही पंत रिहेबिलेशन से गुजर रहे थे और अभी ठीक होकर उन्होंने टीम में वापसी की है।

Previous Post

अब गलती करने पर छात्रों को मिलेगी ‘राम राम’ लिखने की सजा, अयोध्या मेडिकल कॉलेज का अनोखा फरमान

Next Post

IFFI 2025 में सम्मानित होंगे रजनीकांत, सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके हैं ‘थलाइवा’

Sanchar Now

Sanchar Now

Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com

Next Post
IFFI 2025 में सम्मानित होंगे रजनीकांत, सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके हैं ‘थलाइवा’

IFFI 2025 में सम्मानित होंगे रजनीकांत, सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके हैं 'थलाइवा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, सीएम धामी ने जताया अभार, जानिये क्या कहा

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, सीएम धामी ने जताया अभार, जानिये क्या कहा

09/11/2025
IFFI 2025 में सम्मानित होंगे रजनीकांत, सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके हैं ‘थलाइवा’

IFFI 2025 में सम्मानित होंगे रजनीकांत, सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके हैं ‘थलाइवा’

09/11/2025
भारतीय फैंस के लिए दुखद खबर, दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले फिर चोटिल हुए पंत

भारतीय फैंस के लिए दुखद खबर, दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले फिर चोटिल हुए पंत

09/11/2025
अब गलती करने पर छात्रों को मिलेगी ‘राम राम’ लिखने की सजा, अयोध्या मेडिकल कॉलेज का अनोखा फरमान

अब गलती करने पर छात्रों को मिलेगी ‘राम राम’ लिखने की सजा, अयोध्या मेडिकल कॉलेज का अनोखा फरमान

09/11/2025

Recent News

संचार न्यूज डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से हम अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्यों और स्थानीय समाचारों मुख्यतः पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली एनसीआर की खबरों को Facebook, YouTube, Instagram, Twitter और हमारे पोर्टल sancharnews.in के माध्यम से प्रकाशित कर रहे हैं।

Follow Us

Our Visisters

Our Visitor

1273526

Recent News

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, सीएम धामी ने जताया अभार, जानिये क्या कहा

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, सीएम धामी ने जताया अभार, जानिये क्या कहा

09/11/2025
IFFI 2025 में सम्मानित होंगे रजनीकांत, सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके हैं ‘थलाइवा’

IFFI 2025 में सम्मानित होंगे रजनीकांत, सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके हैं ‘थलाइवा’

09/11/2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
  • Home

© 2025 Sanchar Now All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय

© 2025 Sanchar Now All Rights Reserved.

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. If you continue to use this site we will assume that you are happy with it.