दुःखद ! अकेली रह रही 70 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत मकान में मिला शव, वर्षो से बेटे ने नही ली सुध

Sanchar Now
4 Min Read

कई सालों से मकान के कटे हुए थे बिजली और पानी के कनेक्शन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 1 के मकान ए – 381 में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था मे मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं और शव करीब 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है इस मकान में महिला काफी लंबे समय से अकेली रह रही थी।

मां की मौत के 20 दिन बाद बेटा पहुंचा घर पर

दरअसल, प्रणव रंजन सिंहा ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी मां अमिया कुमारी सिन्हा (70 वर्षीय) की मौत हो गई है सूचना पाकर थाना बीटा 2 पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मकान के प्रथम तल के बेडरूम के फर्श पर महिला का मृत अवस्था में शव मिला। शव को देख कर लग रहा था कि जब लगभग 20 दिनों पुराना है। मृतक महिला अमिया कुमारी सिन्हा सेक्टर बीटा 1 के मकान संख्या ए 381 में अकेली रहती थी उनके बेटे ने मकान पर पहुंचकर मकान का दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला के बेटे प्रणव रंजन सिन्हा ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके मकान में उसकी मां का मृत शरीर जमीन पर पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में कुत्ते के झपटने से 10 फीट नीचे गिरी महिला, रीढ़ की हड्डी टूटी

बेटे ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कहीं बाहर रहता है और पिछले लगभग 4 महीने से उसकी अपनी मां से कोई बात नहीं हुई है जिसके बाद वह सोमवार को अपनी पत्नी और सास के साथ सेक्टर बीटा 1 पहुंचा जहां पर मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। मकान का दरवाजा तोड़ कर देखा तो बेडरूम के फर्श पर उसकी मां का मृत शरीर पड़ा हुआ था जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

मतलब की दुनिया में मतलबी हुए रिश्ते

वही सेक्टर बीटा 1 के महासचिव मनोज नागर ने बताया कि यह महिला पिछले 7 से 8 सालों से अकेली इस मकान में रह रही थी इस मकान में बिजली भी कटी हुई है और पानी का कनेक्शन भी बंद है। महिला अकेली परेशान इसी मकान में रहती थी उसके परिवार का कोई भी सदस्य उससे मिलने काफी लंबे समय से नहीं आया था।

उन्होंने बताया कि आजकल के रिश्तो में किस प्रकार से कड़वाहट आ चुकी है जिसके बाद एक बेटे ने कई सालों से अपनी मां की सुध नहीं ली और आज जब उनकी मृत्यु हो चुकी है तो वह बेटा यहां पर आकर हमदर्दी दिखा रहा है।

महिला की मृत्यु लगभग 20 दिन पहले हो चुकी है और घर अंदर से बंद था जिसके कारण किसी को भी कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार को जब यहां पर मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो महिला का छत विचित्र शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें  दुकानों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment