यमुना प्राधिकरण पर सफाई कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सैकड़ो सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सभी सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।

दरअसल, सफाई कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सभी कर्मचारियों को एक समान वेतन, ईएसआई और पीएफ की कटौती कर्मचारियों सही प्रकार से करने की मांग की। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को प्राधिकरण की तरफ से आई कार्ड और सैलरी स्लिप दी जाने की भी मांग की है।

मंगलवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने यमुना प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर जमकर हल्ला बोल। अपनी मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से यह कर्मचारी प्रदर्शन करते आ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान सभी सफाई कर्मचारियों ने कहां की उनको भी सभी सरकारी छुट्टियां दी जाएं और दीपावली पर बोनस भी दिया जाए।। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के लिए 10 लाख का बीमा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने के बाद उसके परिजनों को क्रिया कर्म के पैसे भी दिए जाएं इसके साथ ही कर्मचारियों ने कपड़े, रेनकोट व जूतों की भी मांग की है।

सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए यमुना प्राधिकरण से अपनी मांगों को एक हफ्ते में पूरा करने की मांग की है इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल करेंगे उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान कोई भी सफाई कर्मचारी कार्य नहीं करेगा। सभी सफाई कर्मचारियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की है।

पढ़ें  यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की हेरिटेज सिटी परियोजना को मिली रफ्तार, 751 एकड़ में होगा विकास
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment