‘6-7 साल में गर्लफ्रेंड से ऊब जाते हैं सलमान खान’, जब एक्टर पर बरसी थीं सोमी अली, वीडियो वायरल

Sanchar Now
3 Min Read

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि सलमान खान की फिल्म 2 दिनों में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाली है। लोगों को इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के दमदार एक्शन सीन्स के साथ साथ मूवी की कहानी भी दमदार लग रही है। वहीं इन सबके बीच में सलमान खान को लेकर एक बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोमी अली का पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

खबर है कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं पाकिस्तानी-अमेरिकी एक्ट्रेस सोमी अली का एक पुराना वीडियो अचानक ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोमी अली अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान को लेकर अक्सर चौंका देने वाले खुलासे करती रहती हैं। इन समय सोमी अली का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें वह कह रही हैं कि सलमान खान 6-7 साल बाद अपनी गर्लफ्रेंड से ‘बोर’ हो जाते हैं।

कुछ सालों में गर्लफ्रेंड से बोर हो जाते हैं सलमान खान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सोमी अली का ये वीडियो सिनेस्पीक्स यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत का है, जो कि दो साल पुराना है। इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस सोमी अली से ये पूछा जाता है कि कई रिश्तों में रहने के बाद भी सलमान खान ने अभी तक शादी क्यों नहीं की, तो एक्ट्रेस कहती हैं- सलमान की ये ही दिक्कत है कि उसको अलग-अलग मुल्कों की लड़कियां पसंद हैं और वो 6-7 साल बाद अपनी गर्लफ्रेंड से बोर हो जाते हैं। मेरी ये ही राय है।

पढ़ें  गुच्ची फैशन शो में ट्रांसपेरेंट बैग लेकर पहुंची Alia Bhatt, ब्लैक ड्रेस में दिखाई हॉटनेस

सलमान खान ऐसे तलाशते हैं अपनी नई गर्लफ्रेंड

वीडियो में सोमी अली आगे कहती हैं- 6 से 7 साल बाद सलमान खान आंख बंद करके ग्लोब पर ऊंगली रखते हैं और जो भी देश आता है, उसमें से फिर वो अपनी नई गर्लफ्रेंड चुनते हैं और फिर वो 7 साल का चक्कर फिर चलता है। आपको बता दें कि सलमान खान और सोमी अली ने साल 1991 से 1998 तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सोमी अली ने पिछले दो दशकों में सलमान खान पर मारपीट करने जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment