Salman Khan ने कंगना रनौत पर कसा तंज, नेपोटिज्म पर कहा- ‘उनकी बेटी आएंगी तो फिल्म करेंगी या…’

Sanchar Now
3 Min Read

बॉलीवुड में नेपोटिजम के मुद्दे पर लंबे समय से बहस चली आ रही है। करण जौहर से लेकर सलमान खान और कई सिलेब्रिटीज पर इंडस्ट्री में नेपोटिजम को बढ़ावा देने का आरोप लगा। इसकी शुरुआत कंगना रनौत ने की थी। उन्होंने करण जौहर को ही नेपोटिजम का फ्लैग बियरर बता दिया था। इस मुद्दे पर कई सेलेब्स ने अपनी राय रखी है। अब हाल ही सलमान खान भी नेपोटिजम के मुद्दे पर बोले। पर जवाब में कंगना रनौत का नाम खींच लिया और कहा कि उनकी बेटी या बेटे को फिल्मों में आने के बजाय कुछ और करना चाहिए।

सलमान खान मुंबई के एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल पूछा। लेकिन सलमान ने रवीना को कंगना रनौत सुन लिया और पूछा, ‘कंगना की बेटी आ रही है?’

सलमान बोले- कंगना की बेटी आएगी तो उनको भी….

लेकिन जब पत्रकारों ने कन्फ्यूजन क्लियर की, तो सलमान ने हैरान होकर कहा, ‘अब कंगना रनौत की बेटी आएगी तो फिल्में करेगी या पॉलिटिक्स जॉइन करेगी? तो उनको भी..। मतलब बेटा हो या बेटी, उसे कुछ और करना होगा।’

‘कोई अपने दम पर नहीं बना, पापा मुंबई नहीं आते तो मैं भी खेती कर रहा होता’

सलमान ने फिर कहा कि इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो खुद अपने दम पर बना हो। साथ ही कहा कि उनके करियर को बनाने में पिता सलीम खान का अहम योगदान रहा। सलमान बोले, ‘इस दुनिया में कोई भी व्यक्ति अपने दम पर नहीं बना है। मैं इस पर विश्वास नहीं करता। यह सब टीम वर्क है। अगर मेरे पिता इंदौर से मुंबई नहीं आते, तो मैं वहां खेती कर रहा होता।’

पढ़ें  फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित, सनी और बॉबी समेत परिवार रहा मौजूद

‘मुझे नेपोटिजम पसंद है’

सलमान ने फिर कहा, ‘यह उनका फैसला था जिसने मेरे लिए रास्ता बनाया। वह यहां आए, फिल्मों में काम किया। अब, मैं उनका बेटा हूं। मैं या तो वापस जा सकता हूं या यहां मुंबई में रह सकता हूं। लोग इन सबके लिए नए-नए शब्द लाते हैं, जैसे कि आप सभी बहुत इस्तेमाल करते हैं – नेपोटिजम। मुझे यह पसंद है।’

सलमान की गुजारिश- थिएटर्स में जाकर देखें ‘सिकंदर’

इसके बाद सलमान ने सभी से गुजारिश की कि वो थिएटर्स में जाकर ‘सिकंदर’ देखें, जो 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और अभी तक लाखों टिकट बिक चुके हैं। फिल्म में काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, रश्मिका मंदाना, सत्यराज, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर और अंजनि धवन समेत कई और कलाकार हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment