समाजवादी पार्टी ने नीतीश भाटी को संसदीय क्षेत्र कैराना का बनाया प्रभारी

Sanchar Now
1 Min Read

संचार न्यूज़। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय सचिव नीतीश भाटी पर विश्वास जताते हुए उन्हें कैराना संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर नीतीश भाटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का आभार जताते हुए कहा की मुझे जो भी जिम्मेदारी राष्ट्रीय नेतृत्व और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी जाएगी मैं पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करुंगा।

 

नीतीश भाटी ने कहा कि मैं अपनी समस्त टीम के साथ पार्टी के लिए कैराना संसदीय क्षेत्र में काम करूंगा। नीतीश भाटी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र कैराना में पांच विधानसभा हैं। जल्द ही पांचो विधानसभाओ के स्थानीय नेताओं के साथ मुलाकात कर चुनाव में आगे की रणनीति बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा की शीर्ष नेतृत्व द्वारा मजबूत प्रत्याशी इकरा हसन को चुनाव में टिकट दिया है। इकरा हसन चुनाव में बडी वोटो से जीत हासिल करेंगी। कैराना शीट को जीता कर हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।

पढ़ें  निष्पक्ष चुनाव को लेकर सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment