Sana Khan ने मां बनने के चार दिन बाद बताया बेटे का नाम, बोलीं- ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा मैं मां बन गई’

Sanchar Now
2 Min Read

एक्ट्रेस सना खान ने 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सूरत के बिजनेसमैन मौलाना अनस सैयद से शादी कर ली. अब सना 5 जुलाई को पहली बार मां बनी हैं. लंबे समय सेसना उनकी डिलीवरी को लेकर चर्चाओं में थीं. अब जब पहली बार ये कपल माता-पिता बना तो उनकी खुशी फूले नहीं समा रही है. एक्ट्रेस ने अब अपने बच्चे के नाम का खुलासा कर दिया है. साथ ही उन्होंने इस नाम का अर्थ भी बताया.

क्या है सना खान के बच्चे का नाम?

सना खान और अनस ने अपने पहले बच्चे का नाम सैय्यद तारिक जमील रखा है. सना ने इस बारे में बताते हुए ई टाइम्स से हुए बातचीत में कहा, ‘कहा जाता है कि नाम का इंसान पर बहुत असर होता है. इसलिए, हम एक ऐसा नाम चाहते थे जो पवित्रता, सौम्यता, देखभाल और ईमानदारी का प्रतीक हो. जमील का अर्थ है सुंदरता, और तारिक का अर्थ है सुखद.’ वहीं मां बनने के बारे में बात करते हुए सना ने कहा, ‘ये दुनिया की सबसे अच्छे इमोशन में से एक है.’

मां बनने की जिम्मेदारियों के बारे में क्या सोचती हैं सना खान

सना ने आगे कहा, “दुनिया में एक नया जीवन लाना अपने आप में खास है. मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि वो मेरा बच्चा है. ऐसा लग रहा है कि मैं किसी और के बच्चे से मिलने आई हूं. ये जीवन भर की ज़िम्मेदारी है, और आप अपने बच्चे के जीवन में होने वाली हर अच्छी या बुरी चीजों के लिए जिम्मेदार हैं. इस दौरान एक महिला कई बदलावों से गुजरती है. जब आपका बच्चा रोता है, तो आप भी इसे महसूस करते हैं. वो इतना छोटा है कि हम नहीं जानते कि उसे कैसे पकड़ें. तो, फिलहाल, मेरी सास उसके डायपर बदल रही हैं.”

पढ़ें  अक्षय कुमार के काफिले की कार का एक्सीडेंट, ऑटोरिक्शा से हुई भिड़ंत, 2 लोग घायल, पीड़ित के भाई ने लगाई गुहार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment